


शिवपुरी। सांसद सिंधिया के दौरे के दौरान आज स्थानीय सांसद डॉक्टर के पी यादव से मिलकर एडवोकेट अजय गौतम ने इंदौर अमृतसर और इंदौर देहरादून रेलगाड़ियों का समय जो दिल्ली पहुंचने में कुछ ज्यादा तकरीबन 12 घंटे का है उसे घटाकर 7 घंटे तक करने की मांग जनहित में की है जिस पर माननीय सांसद महोदय ने आश्वासन दिया है कि वह 15 तारीख को भोपाल में होने वाली रेलवे अधिकारियों की साथ मीटिंग में वह इस बात को रखेंगे और दोनों रेलों का दिल्ली पहुंचने का समय जनहित में दुरुस्त कराने की व्यवस्था करने का प्रयास करेंगे जिससे शिवपुरी ग्वालियर और आसपास के सभी क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंच सके और समय की बचत हो सके।






Be First to Comment