नसबंदी शिविर शिवपुरी, कोलारस, बदरवास में 11 सितम्बर को | SHIVPURI NEWS


शिवपुरी। पुरूष एवं महिला नसबंदी को बढ़ावा देने एवं नसबंदी आपरेशन की सामुदायिक आवश्यकता की प्रतिपूर्ति के लिए नसबंदी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह सुविधा जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन उपलब्ध कराई जा रही है।
नसबंदी शिविर 11 सितम्बर को जिला चिकित्सालय शिवपुरी के साथ ही कोलारस एवं बदरवास में भी लगेगा। दो बच्चों वाले हितग्राहियों को ग्रीनकार्ड भी प्रदान किया जाएगा।