Press "Enter" to skip to content

पीएम आवास की दीवार तो बिफरीं महिलाएं, भाजपा नेता और पुत्रों के विरुद्ध केस दर्ज | SHIVPURI NEWS

समाज के लोगों के साथ घेरी कोतवाली, पुलिस से हुई झड़प, जाम के बने हालात

शिवपुरी। शहर के नवाब साहब रोड पर रहने वाले द्रोपा पत्नी रमेश कुशवाह मंगलवार की शाम समाज के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचीं। यहां उसके पीएम आवास की दीवार गिराने वाले दबंग भाजपा नेता धर्मवीर रावत और उसके पुत्रों के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग करने लगी। बड़ी संख्या में महिलाओं और समाज के लोगों के साथ आई द्रोपा बाई खासे गुस्से में थीं। उन्होंने कहा कि नवाब साहब रोड पर उनकी पैतृक जमीन हैं। उसमें उसके देवर मनफूल का भी हिस्सा है, लेकिन मनफूल ने अपने हिस्से में अपना मकान बना लिया है। अब उसकी निगाह हमारी जमीन पर है। हमने कुछ दिन पहले पीएम आवास के लिए आवेदन दिया था, जो मंजूर हो गया और उसकी राशि भी हमारे खाते में आ गई। हमने आवास का काम भी शुरू करा दिया था। दीवारें खड़ी हो गई थीं। मंगलवार शाम को देवर मनफूल के साथ राहुल रावत, पंकज रावत व धर्मवीर रावत आए और हिटैची से एक दीवार को गिरा दिया। उसकी बेटी पूजा और हेमलता के साथ धक्का मुक्की कर मारपीट भी कर दी। शिकायत वह पहले कोतवाली में दर्ज करा चुकी है और जनसुनवाई में भी आवेदन दे चुकी है।

कोतवाली में तैनात राघवेन्द्र यादव सब इंस्पेक्टर पहले भी सवालों के घेरे में रहे हैं। कोतवाली से तबादला भी हुआ था। मंगलवार को जब द्रोपा और अन्य महिलाएं उससे फरियाद कर रही थीं तो आपा खो दिया और एक युवक जो मोबाइल पर पूरे मामले को कैद कर रहा था, उस पर राघवेन्द्र भड़क गए और फटकार लगाते हुए अपशब्द कहे। धक्का मुक्की करते नजर आए। वहां मौजूद भाजपा नेता संजय कुशवाह, भागीरथ कुशवाह, बसपा नेता कैलाश कुशवाह आदि का कहना था कि इस तरह जनता के साथ अभद्रता उचित नहीं है। जनता परेशान होती है, तभी अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास आती है, लेकिन पुलिस का यह बर्ताव ठीक नहीं हैं। जिस दौरान यह घटनाक्रम पेश आया टीआई बादाम सिंह यादव कोतवाली में मौजूद नहीं थे।

चक्काजाम लगाने चल दिए

जब एसआई राघवेन्द्र ने आपा खोते हुए लोगों और महिलाओं को कोतवाली से बाहर निकल जाने को कहा और कुछ लोगों को धक्का दिया तो वे नाराज हो गए। कोतवाली के सामने वाली रोड पर चक्काजाम लगाने की कहने लगे। जैसे तैसे हालात संभाले गए और लोगों को शांत किया गया।

राहुल रावत से बात की गई तो उनका कहना हैं कि ये जो आरोप लगे हैं वो झूठे आरोप हैं। पापाजी सूरत गए हुए हैं एवं आज लौटेंगे। नाम झूठे लिखाएं गए हैं। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!