Press "Enter" to skip to content

मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर सीएमएचओ को सौंपा ज्ञापन | SHIVPURI NEWS

शिवपुरी- म.प्र.स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की लंबित मांगों को लेकर संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिला स्वास्थ्य संघ के मुखिया सीएमएचओ डॉ.ए.एल.शर्मा को डीएचओ डॉ.एन.एस.चौहान एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर के साथ मिलकर संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मप्र स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रमोद कटारे, श्रीमती अल्का श्रीवास्तव, श्रीमती वीनिता राजौरिया, श्रीमती सुनीता दुबे, बृजेन्द्र परिहार, श्रीमती शकीला काजी, रामस्वरूप श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा एवं पवन तिवारी आदि शामिल रहे।
इन लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन-
इस ज्ञापन में म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की लंबित मांगों में सातवें वेतनमान मांग का नगद एरियर माह जुलाई, अगस्त, सितम्बर 2018 का लगभग 30 कर्मचारियों को प्राप्त नहीं होना, दो प्रतिशत डी.ए.का एरियर माह जुलाई 18 से फरवरी 2019 तक 8 माह का एरियर बनाकर जी.पी.एफ. में जमा नहीं होना, 09 कर्मचारियों को कलेक्टर रेट से रेगुलरकर्मी बनाया गया है अक्टूबर 18 से बजट के अभाव में वेतन आहरण कर भुगतान नहीं किया गया है चूंकि वह अल्प वेतन भोगी कर्मचारी है। एम.आर. अभियान 2019 का मानदेय निम्नांकित को नहीं दिय ागया है जो निम्नानुसार है शहरी क्षेत्र शिवपुरी, कोलारस, बदरवास एवं अन्य ब्लॉकों का भुगतान नहीं किया गया है कृप्या शीघ्र भुगतान किया जावे। नसबंदी केसों की प्रेरक राशि एवं स्वीकारकर्ता की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान शत-प्रतिशत नहीं हुआ है जिससे परिवार नियोजन कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। सेवा पुस्तिका की छायाप्रति प्रत्येक कर्मचारी को उपलब्ध कराई जावे। समयमान वेतनमान 10,20,30 वर्ष का जिन कर्मचारियों का लंबित है उनको सहानुभूति पूर्वक निराकरण कराने की कृपा करें, सेवानिवृत्त कर्मचारियों में लगभग 70 के स्थान पर 30 कर्मचारियों का निराकरण कर पीपीओ जारी हुआहै शेष प्रकरणों का अविलंब निराकरण किया जावे। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रविवार एवं शासकीय अवकाश में कर्मचारियों को प्रशासकीय कार्य नहीं किया जावे। आदि मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी से इसओर उचित निर्णय लेने की मांग की है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!