Press "Enter" to skip to content

मोनू धाकड़ निवासी रातोर देशी रिवॉल्वर एवं जिंदा राउंड के साथ दबोचा | Shivpuri News

अबैध हथियार लिये घूम रहे एक आरोपी को पुलिस द्वारा देशी रिवाल्वर व जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली द्वारा एक आरोपी को 32 बोर की रिवाल्वर एवं एक जिंदा राउण्ड के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पानी की टंकी के पास लालमाटी शिवपुरी में एक व्यक्ति अवैध हथियार लिये घूम रहा है सूचना पर से एस.डी.ओ.पी. शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पुलिस टीम को मुखबिर के बाताये स्थान पर रवाना किया गया, पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो उन्हे मुखबिर के बताये हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर बगलें झांकने लगा , पुलिस टीम को शक होने पर जैसे ही पुलिस टीम उसकी ओर बड़ी तो वह भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबोचा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोनू पुत्र धीरज धाकड़ उम्र 20 साल निवासी रातौर की पुलिया के पास फतेहपुर का होना बताया। जिसके कब्जे से एक 32 बोर की देशी रिवाल्वर मय एक जिंदा राउण्ड के जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि. अरविंद छारी, सउनि. बृजेन्द्र पाठक, सउनि आबिद खान, आर. नरेन्द्र, देवेन्द्र, रामजी पाराशर एवं आर. शियाराम की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!