Press "Enter" to skip to content

खबर का असर : रेत माफिया पर तहसीलदार एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही ,दो डम्फर जप्त ,एक भागा | Narwar News

शिवपुरी, नरवर। खबर जिले के नरवर क्षेत्र की ग्राम झुझाई से आ रही हैं। जहाँ रेत माफियाओं पर तहसीलदार कल्पना कुशवाह एवं नरवर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के चलते मौके से दो डम्फर जप्त कर लिए हैं। जबकि एक डम्फर मौके से टीम को देखकर भाग खड़ा हुआ।

जानकारी के अनुसार कल शाम के समय एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार एवं नरवर पुलिस ग्राम झुझाई पहुँची एवं रेत माफियाओं पर गाज गिरी ग्राम झुझाई में रेत धो रहे डंफरो को जप्त कर लिया गया। मौके पर तीन डम्फर थे लेकिन जैसे ही मौके पर उपस्थित एक डम्फर चालक ने टीम को देखा तो डम्फर चालक अपना डम्फर भगा ले गया। लेकिन दो डम्फर जो मौके पर रेत धो रहे थे। उनको जप्त कर लिया गया हैं।

तहसीलदार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जब टीम ग्राम झुझाई पहुँची तो डंफरो के पास पंजाब नाम का युबक मिला था जो बोल रहा था में ड्राइवर नही हूँ। लेकिन उसने बताया कि दोनों डम्फर लल्लू रघुवंशी निवासी शिवपुरी के हैं। इनको बरुआनाला से भरकर लाया जा रहा हैं। एवं यहाँ रेत धुलाई के लिए रखा गया हैं। दोनो डंफरो को जप्त कर थाने में रखवा दिया हैं।

फास्टसमाचार डॉट कॉम ने 12 सितंबर को इस खबर को प्रमुखतस के उठाया था जिसपर एसडीएम न तत्काल तहसीलदार को निर्देशित किया एवं कार्यवाही की गईं।

इनका कहना हैं
एसडीएम सर के निर्देशन में कार्यवाही की हैं। मौके से दो डम्फर जप्त करके थाने में रखवा दिए हैं। एवं एक डम्फर भाग गया प्रकरण बनाकर एसडीएम सर को भेजा जा रहा हैं।
कल्पना कुशवाह
तहसीलदार नरवर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!