Press "Enter" to skip to content

अनियंत्रित खान-पान से बढ़ता है डायबिटीज का रोग : डॉ.पीडी गुप्ता | Shivpuri News


लायन्स व लायनेस साउथ द्वारा आयोजित नि:शुल्क डायबिटीज शिविर में सैंकड़ों मरीज हुए लाभान्वित
शिवपुरी-आज के समय में अनियंत्रित खान-पान ही मानव स्वास्थ्य का हाल बिगाड़ देती है और यही कारण है कि इस तरह के खान-पान से डायबिटीज रोग से लोग ग्रसित हो जाते है इसलिए खान-पान का ख्याल रखें, लायन्स साउथ ने मानवहित में अनुकरणीय कार्य कर नि:शुल्क डायबिटीज शिविर का आयोजन कर जन सामान्य के लिए स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने का कार्य किया है। उक्त उद्गार प्रकट किए डॉ.पी.डी.गुप्ता ने जो स्थानीय सिद्धि विनायक हॉस्पिटल में लायन्स व लायनेस क्लब साउथ द्वारा आयोजित नि:शुल्क डायबिटीज शिविर कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों में डॉ.सुनील तोमर, डॉ.रवि तोमर, डॉ.रहीस खान, डॉ.आशीष जैन, डॉ.सुनील लखेरा भी मौजूद रहे। शिविर में चिकित्सकों का स्वागत लायन्स क्लब साउथ अध्यक्ष ला.एड.पारस जैन, सचिव पवन जैन नरवर व लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती नीलू जैन, सचिव श्रीमती नीलम बीसानी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।  इस दौरान डायबिटीज रोग को लेकर डॉ.सुनील तोमर ने कहा कि डायबिटीज रोग शरीर में ग्लूकोज की अधिक मात्रा रक्त में मिश्रित होने के कारण होता है इस रोग से बी.पी. व आंखों की रोशनी सहित विभिन्न प्रकार के रोग से भी मनुष्य ग्रसित हो जाता है। लायन्स व लायनेस के इस डायबिटीज शिविर में सैकड़ों मरीज पहुंचे जिन्होनें शिविर में अपना उपचार कराकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर लायन्स क्लब साउथ के जोनचेयर पर्सन मुकेश जैन खरई, ला.राजेन्द्र गुप्ता, पी.डी.सिंघल, नरेन्द्र जैन भोला, रवि पोद्दार, सौरभ सांखला, सुनील बीसानी, राजेन्द्र शिवहरे, आलोक बिन्दल, रविन्द्र गोयल, कृष्णमोहन, संजीव जैन (माणिक) सहित लायनेस साउथ की ओर से श्रीमती शोभा सिंघल, श्रीमती निशा गुप्ता, श्रीमती वंदना शिवहरे, श्रीमती रितु गोयल आदि सहित अन्य लायन साथीगण मौजूद थे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!