Press "Enter" to skip to content

लॉयन्स क्लब हैरीटेज का नि:शुल्क मधुमेह जॉँच शिविर ग्राम फतेहपुर में सम्पन्न, 218 मरीज को मिला स्वास्थ्य लाभ | Shivpuri News


शिवपुरी- समाजसेवा व पीडि़त मानवता के क्षेत्र में सेवाभावी संस्था लॉयन्स क्लब शिवपुरी हैरीटेज द्वारा शा. प्रा. वि.फ तेहपुर केम्पस में स्थित ऑँगनवाडी केंन्द्र में नि:शुल्क मधुमेह जॉँच (डायविटीज चैकअप) शिविर का आयोजन प्रात: 09:00 बजे से किया गया। इस शिविर में 218 लोगों की जॉच की गई और उन्हे स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने सम्बन्धी जानकारियॉ दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो में जागरूकता लाने के लिए कि मधुमेह रोग आजकल ज्यादातर लोगों में पाया जाता है। आज की भागदौड भरी जिन्दगी में इसका प्रमुख कारण आवश्यक तनाव और व्यायाम की कमी है, उन्हें साफ-सफाई रखने व्यायाम करने, एवं तनाव से दूर रहने के उपाय बताए। इस कार्यक्रम में लॉयन मुकेश जैन (जोन चेयर पर्सन ) लॉयन डॉ. पंकज भास्कर (अध्यक्ष), लॉयन सुनील तिवारी (सचिव), लॉयन राजेश काले (कोषाध्यक्ष), लॉयन रिंकू अवस्थी ,लॉयन विकुल जैन , लॉयन बाली गाला , लॉयन राजेश सोनी , लॉयन हरवीर जाट ,कार्यक्रम संयोजक लॉयन उपासना श्रीवस्ताव ,सह संयोजक , लॉयन कल्पना बुधराजा , सी. पी. गुप्ता ,हर्ष सक्सेना ,पुष्पेन्द्र अष्ठाना , एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने अपना योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका आदा की । 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!