Press "Enter" to skip to content

महिला सुरक्षा (पोक्सो एक्ट),नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा पर शिवपुरी पुलिस का छात्राओं का जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के मार्गदर्शन में जिले में महिला सुरक्षा अभियान के तहत बालक-बालिकाओं का लैंगिक अपराधों से संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के संबंध में जागरूकता लाने के लिए कॉलेजों और स्कूलों में जाकर शिवपुरी पुलिस द्वारा छात्र और छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

दिनांक 15.09.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा सीनियर गल्र्स हाॅस्टल शिवपुरी की लगभग 70-80 छात्राओं को स्मैक, गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और नशा न करने की शपथ भी दिलाई। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और पारिवारिक स्थितियों पर बुरा प्रभाव डालता है नशे का आदी व्यक्ति अपना मानसिक संतुलन खो देता है नशे का आदी व्यक्ति नशा न मिलने पर तड़पता है और न मिलने की स्थिति में उसकी मृत्यु तक हो सकती है कुछ परिस्थितियों में वह बुरी गतिविधियों की ओर बड़ता है और आक्रोश में आकर कोई न कोई अपराध घटित कर देता है। इसलिए नशा न करें और न हीं दूसरों को करने की सलाह दें। साथ ही साथ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा छात्राओं को पोक्सो एक्ट के बारे में भी विस्तृत रूप से समझाइस दी कि कैसे गुड टच और बैड टच को समझें और अपने परिजनों को बताकर ऐसे करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर कैसे अपने जीवन की रक्षा की जा सकती है बताया और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए समझदारी दी गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, थाना प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!