Press "Enter" to skip to content

सफलता : हत्या के मामले में फरार आरोपी राधेश्याम ओझा गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा हत्या के मामले में फरार 10000 रू के ईनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
शिवपुरी। दिनांक 01.01.19 को फरियादी प्रेम सिंह कुशवाह पुत्र स्व श्रीलाल कुशवाह उम्र 38 साल निवासी आनन्द पुर ट्रस्ट के पास मनियर शिवपुरी द्वारा थाना देहात पर सूचना दी कि मेरे पिता श्रीलाल कुशवाह की अज्ञात व्यक्तियों ने सड्यंत्र पूर्वक हत्या कर दी है, फरि. की रिपोर्ट  पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 01/19 धारा 302, 201,120 बी, 420,34 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी शुरू की गई। पूर्व में उक्त अपराध में थाना देहात पुलिस द्वारा 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है एक आरोपी राधेश्याम पुत्र राम सिंह ओझा उम्र 34 साल निवासी विजय पुरम काॅलोनी की गिरफ्तारी शेष थी, जिस पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा 10000 रू का ईनाम घोषित था।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एवं अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर द्वारा गम्भीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के दिशा निर्देश सभी एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को दिये गयें हैं, जिसके परिणामस्वरूप  आज दिनांक 16.09.19 को थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना में फरार चल रहा आरोपी राधेश्याम पुत्र राम सिंह ओझा अपने घर पर आया हुआ है उक्त सूचना पर से थाना प्रभारी देहात द्वारा एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में स्वयं उनि. दिनेश नरवरिया और पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना हुए, जहाॅ पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर पर दबिश देकर दबोचकर आरोपी राधेश्याम पुत्र राम सिंह ओझा उम्र 34 साल निवासी विजय पुरम काॅलोनी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. राकेश गुप्ता, उनि. दिनेश नरवरिया, सउनि. राकेश जादौन, प्रआर. गोवर्धन, आर. रघुवीर, राहुल एवं आर. प्रशांत की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!