
सभी आशकार्यकर्ताओ को नियमित करेें सरकार : महिला जिलाध्यक्ष अंजू यादव
शिवपुरी। अजीव बात हैं। लेकिन हम आपको यहाँ बता दे कि आशासहयोगी शिवपुरी से अपनी मांग लेकर श्री राम जानकी महाराज के द्वार ओरछा जा पहुँची। सरकार से भी उन्होंने कई बार गुहार लगाई हैं लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई आशाकार्यकर्ताओ की नही हुई हैं। हम सभी आशकार्यकर्ताओ को नियमित करेें सरकार
आपकी आवाज संगठन की महिला अध्यक्ष श्री मति अंजू यादव ने बताया कि हम 2 सालों से अधिक समय से अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। लेकिन तब भी सरकार ने हमारी आवाज नही सुनी। और आज भी यही हाल हैं।
कांग्रेश सरकार में प्रभारी मंत्री जी से भी हमने आग्रह किया हैं लेकिन उन्होंने भी हमारी मांग पर कोई कार्यवाही नही की। जो सेवा भाव हम समाज को दे रहे हैं। एक-एक माँ की जिंदगी को खतरे से बाहर निकालते हैं। इसलिए हम श्री राम जानकी महाराज के द्वार जाकर अपनी मांग रखी कहते हैं कि उनके द्वार जो जाता हैं खाली हाथ नही आता इसी कारण हमने श्री राम जानकी महाराज की शरण ली। कहते हैं कि विश्वास और श्रद्धा से संभव हैं। प्रभु हम पर कृपा करें।
इस दौरान उषा अंजू यादव ,सरोज नामदेव ,शिमला पाल ,रेखा शरमा ,विनीता मुंनी ,गीता ,संजू ,पूनम यादव ,भावना जोशी ,संध्या ,शरमा आदि आशा उपस्थित रही हैं।






Be First to Comment