Press "Enter" to skip to content

शासकीय आईटीआई में भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई | Shivpuri News

शिवपुरी।  शासकीय आईटीआई में आज देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर आईटीआई में छात्र छात्राओं और आईटीआई के समस्त स्टाफ के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम उत्साह और हर्षोल्लास उमंग के साथ बनाई गई शासकीय आईटीआई के प्राचार्य एन. के मंदसौरवाले और प्रभारी प्राचार्य ओपी. शर्मा, जे. पी कोली के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई इसके पश्चात भगवान विश्वकर्मा जी की आरती की गई इलैक्ट्रीशियन एनसीवीटी के प्रशिक्षण अधिकारी देवेन्द्र लोधा ने बताया कि आज के दिन मशीनों, औजारों, दुकानों, अस्त्र-शस्त्र आदि की विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा के बाद आरती की जाती है। पूजा के पश्चात आरती से भगवान विश्वकर्मा अतिप्रसन्न होते हैं। आरती करने से कार्यस्थल की नकारात्मकता खत्म होती है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भगवान विश्वकर्मा प्रसन्न होकर भक्तों को धन-धान्य और सुख समृद्धि देते हैं, साथ ही उनकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं इस दौरान छात्र अंकित ओझा, संतोष राजपूत, प्रमोद कुमार धाकड़, नीरज जाटव, सुग्रीव अहिरवार, आनंद लोधी, छात्रा शिवानी सत्यार्थी, अंकिता कुशवाह, उजाला राजपूत, निकिता आदिवासी, इन छात्रों की सराहनीय भूमिका रही कार्यक्रम को सफल और आकर्षक बनाने समस्त छात्र छात्राओं और आईटीआई के स्टाफ मौजूद रहा

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!