Press "Enter" to skip to content

दस सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP ने शासकीय पीजी कॉलेज में नारेबाजी एवं घेराब कर ज्ञापन सौंपा | Shivpuri News

शिवपुरी। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शिवपुरी इकाई के कार्यकर्ताओं ने शासकीय पीजी कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्राचार्य का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

नगर मंत्री आदित्य पाठक ने बताया कि महाविद्यालय में समस्याओं को लेकर दस सूत्रीय ज्ञापन प्राचार्य महोदय को सौंपा। महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय प्रशासन लगातार अन्याय करता रहा है। महाविद्यालय में 2-3 कक्षाओ को छोड़कर एक भी कक्षा समय पर संचालित नहीं की जाती हैं और ना ही शासन द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों तक पहुंच पाती हैं। महाविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है। महाविद्यालय का गेट क्रमांक 1 बीते एक माह से पूरी तरह से टूट चुका है जिससे कभी भी हादसा होने की संभावना है परंतु महाविद्यालय प्रशासन ने अभी तक इस ओर ध्यान तक नहीं दिया और ना ही उसकी मरम्मत का कोई कार्य किया गया है।

महाविद्यालय में वार्षिक पद्दति की एक भी किताब नही है उपलब्ध
आदित्य पाठक ने बताया कि स्नातक मे विगत 2 वर्षों से वार्षिक पद्धति लागू हो चुकी है और स्नातक में सेमेस्टर पद्धति पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है परंतु महाविद्यालय के पुस्तकालय में सेमेस्टर पद्धति की ही पुस्तकें उपलब्ध हैं। 2 वर्ष होने के बाद भी पुस्तकालय में एक नई पुस्तक भी क्रय नहीं की गई है। महाविद्यालय में 2 वर्षों में एक भी पुस्तक की खरीदी ना होना महाविद्यालय प्रशासन की निष्क्रियता को दिखाता है।वहीं बात करे स्नातक के प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रम की तो उसमे पूरी तरह से बदलाव किया गया है और नवीन पाठ्यक्रम लागू हुआ है लेकिन महाविद्यालय के पुस्तकालय में सेमेस्टर पद्धति की पुराने पाठ्यक्रम की ही किताबें उपलब्ध हैं नवीन सत्र शुरू हुए 2 माह बीत चुके हैं परंतु अभी तक कोई पुस्तक महाविद्यालय प्रशासन द्वारा नहीं खरीदी गई है।

पाठक ने आगे बताया कि अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्टेशनरी सत्र के प्रारंभ में ही बांटी जाती है सत्र के 2 माह बीत चुके हैं परंतु अभी तक स्टेशनरी क्रय ही नहीं की गई है । पिछले वर्ष आधा सत्र बीत जाने के बाद स्टेशनरी बांटी गई थी जिससे ज्यादातर विद्यार्थी इससे वंचित रह गए थे।

स्थाई नोटिस बोर्ड व ई-लाइब्रेरी की मांग की
आदित्य पाठक ने बताया सौंपे गई ज्ञापन मे कार्यकर्ताओं ने स्थाई नोटिस बोर्ड की मांग की वर्तमान में पीजी कॉलेज में कोई भी स्थाई नोटिस बोर्ड नहीं है जिससे महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई सूचनाएं उन तक नहीं पहुंच पाती हैं। कार्यकर्ताओं ने ई लाइब्रेरी की मांग करते हुए कहा कि महाविद्यालय में शीघ्र अतिशीघ्र ई लाइब्रेरी शुरू की जाए जिस पर प्राचार्य महेंद्र कुमार ने कहा कि ई लाइब्रेरी चालू हो चुकी है परंतु जब कार्यकर्ता ई लाइब्रेरी पहुंचे तो ई लाइब्रेरी का एक भी कंप्यूटर चालू तक नहीं हो सका। जिस पर कार्यकर्ता भड़क गए और महाविद्यालय प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की और जल्दी से जल्दी लाइब्रेरी शुरू करने की मांग की।

जिले का लीड काॅलेज मे नही है लाइब्रेरीयन व एनसीसी की छात्रा विंग
आदित्य पाठक ने बताया कि शासकीय पीजी कॉलेज शिवपुरी जिले का लीड कॉलेज है और जिले का लीड कॉलेज होने के बावजूद भी महाविद्यालय में काफी लंबे समय से लाइब्रेरियन का पद खाली है जबकि पोहरी एवं कोलारस महाविद्यालय जो की तहसील केन्द्र के महाविद्यालय है वहां लाइब्रेरियन की नियुक्ति है। विद्यार्थी परिषद ने शासकीय पीजी कॉलेज में जल्द से जल्द लाइब्रेरियन नियुक्त किया जाए। एनसीसी की छात्रा विंग ना होने से महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राएं एनसीसी से वंचित रह जाती हैं जो महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ अन्याय है एवं इस विषय पर विद्यार्थी परिषद कई बार आवाज उतर चुकी है परंतु अभी तक महाविद्यालय प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है आने वाले दिनों में यदि छात्रा विंग के लिए कार्यवाही नहीं होती है तो विद्यार्थी परिषद इस विषय पर आंदोलन करेगी।

विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री आदित्य पाठक ने महाविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगे दस दिवस के भीतर यदि पूर्ण नहीं होती हैं तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पास आंदोलन का ही रास्ता बचेगा तथा इस आंदोलन के लिए कॉलेज प्रशासन ही जिम्मेदार होगा। ज्ञापन के दौरान विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक वेदांश सविता,राहुल पडरया,आदित्य पाठक,अनुरंजन चतुर्वेदी,साहिल माथुर,देवेश धानुक,प्रदुमन गोस्वामी,योगेश लोधी,निखिल मिश्रा,अविनाश समाधिया,सचिन सारस्वत,विवेक धाकड़,संदीप शर्मा,ऋषभ सेजवार,विक्की जैन,अमन गुप्ता के साथ साथ आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!