
शिवपुरी। अभी अभी खबर जिले के यातयात थाने से आ रही हैं। आज यातयात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने बिकलांग ब्यक्ति की ऑटो को कल राजेश्वरी रोड से पकड़ा था जिसका चालक बिकलांग ब्यक्ति था। जिसकी ऑटो जप्त कर थाने में रख ली गई थी एवं न्यायालय भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी। लेकिन थाने पर चालक बिकलांग ब्यक्ति के साथ चालक की पत्नी साथ मे थाने पहुँची। एवं उन्होंने यातयात प्रभारी रणवीर सिंह यादव को बताया कि मैं गरीब हूँ खाने तक के पैसे ऑटो चलाकर मिलते हैं। एवं न्यायालय की कार्यवाही में वो सक्षम नही हैं। एवं चालक ने नशा करना भी स्वीकार किया। जिसके पश्चात रणवीर सिंह यादव ने अपना दयाभावना रूप दिखाते हुए थाने से चालानी कार्यवाही कर छोड़ दिया एवं निर्देश दिए कि ऐसे ऑटो नही चलाना चाहिए एवं चालक ने भी स्वीकार किया कि आज के बाद में ऑटो नही चलाऊंगा एवं ड्राइवर रखूंगा।
यातयात प्रभारी का आज गरीबों के प्रति दयाभावना रूप देखने को मिला हैं।






Be First to Comment