Press "Enter" to skip to content

फूल सिंह आदिवासी निवासी काली माता मंदिर अबैध शराब सहित गिरफ्तार | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना देहात द्वारा एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता को लुधावली में अवैध शराब विक्रय होने की सूचना मिली जिस पर से थाना प्रभारी देहात द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुखविर की सुचना के आधार पर पुलिस टीम को उनि. दिनेश नरवरिया के नेत्रत्व में मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा कब्रिस्तान के पास लुधावली मंे पहुंचकर दबिश दी दबिश के दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पुलिस टीम की मदद से दबोचकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम फूलसिंह पुत्र रामकिशन आदिवासी उम्र 35 साल निवासी कालीमाता मंदिर के पास आदिवासी बस्ती के कब्जे से अवैध हाथ भट्ठी की बनी कच्ची शराव 58 लीटर कुल कीमत 5800 रूपये की विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरप्तार कर धारा 34(2)आवकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी देहात निरी. राकेश गुप्ता, उनि. दिनेश नरवरिया, आर. रघुवीर, राहुल की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!