Press "Enter" to skip to content

प्रवेश फॉर्म भरते समय छात्र छात्राएं अपना स्वयं का ईमेल एड्रेस एवं मोबाइल नंबर लिखें | Shivpuri News

शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार ने प्रेस नोट द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय में बी.ए, बी.कॉम, बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष एवं तृतीय वर्ष के तथा एम.ए., एम.कॉम., एम.एस.सी. तृतीय सेमेस्टर के प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं. प्रवेश फॉर्म समस्त विद्यार्थियों को एस.बी.आई की लिंक पर ऑनलाइन भरने होंगे. प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद उसे महाविद्यालय में आकर जमा कराएं तथा अपनी फीस लिंक क्रिएट कराएं. फीस जमा करने के उपरांत फीस की रसीद  की छाया प्रति महाविद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करानी है. प्रवेश फॉर्म भरते समय समस्त विद्यार्थी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वह अपना स्वयं का ईमेल एड्रेस, मोबाइल नंबर एवं व्हाट्सएप नंबर फॉर्म में लिखें. किसी विद्यार्थी द्वारा किओस्क सेंटर संचालक का ईमेल एड्रेस व्हाट्सएप नंबर एवं मोबाइल नंबर का प्रयोग न किया जाए.यदि किसी विद्यार्थी द्वारा अपने नंबर के स्थान पर किसी अन्य जानकारी को फॉर्म में दर्ज कराया जाता है तो उसका प्रवेश मान्य नहीं किया जाएगा. साथ ही किओस्क संचालकों को भी इस बात के लिए निर्देशित किया जाता है कि वह अपना नंबर किसी भी प्रवेश फॉर्म को भरते समय प्रयोग  ना करें अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. प्रवेश फॉर्म भरते समय छात्र-छात्राओं को यदि किसी प्रकार की असुविधा होती है तो वह सेमेस्टर कक्ष में प्रोफेसर पवन कुमार श्रीवास्तव से आकर संपर्क कर सकते हैं.छात्र-छात्राएं इस बात का ध्यान रखें कि उनके द्वारा दी गई जानकारी गोपनीय रहती है यदि वह किसी और का ईमेल एड्रेस मोबाइल नंबर व्हाट्सएप नंबर यूज़ करते हैं तो उनकी जानकारी सार्वजनिक हो सकती है जिसके लिए छात्र-छात्राएं स्वयं जिम्मेदार रहेंगे महाविद्यालय प्रशासन की इस संबंध में कोई जवाबदारी नहीं होगी। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!