
अस्थायी डंपिंग से परेशानी
-वार्ड के रास्ते मे कचरा एकत्रित किया जाता है।
-कचरे और बदबू से आसपास के रहवासी परेशान हैं।
-अस्थायी डंपिंग से घरो की दूरी बमुश्किल 100 मीटर है।
-इस पर कुत्ते व पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है।
शिवपुरी। नगर पालिका ने शहर के वार्ड क्रमांक 15 फतेहपुर में कोठी नमबर 31 के पास अस्थायी डंपिंग बना रखा है। यहां आस पास का कचरा इकट्ठा किया जाता है। इससे नागरिक एबं फतेहपुर वार्ड नं15 में लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ता है पशुओं की समस्या भी बनी रहती है। एव जब से नालियों का निर्माण किया गया है तब से आजतक सफाई नही की गई ,एक तरफ देखा जाए तो स्वस्छ भारत का नारा दिया जाता। एक तरफ फतेहपुर में स्थित अम्बेडकर पार्क के सामने कचरे का ढेर लगा हुआ है दूसरी तरफ पार्क के सामने नालियां गंदगी से भरी पड़ी और आमजन बदबूदार पानी जमा हो जाता या उसका उचित निकाश किया जाए एव पार्क के सामने चाट का ठेला लगाया जाता हैं उस को हटवाया जाए यहाँ चाट खाकर दोनो का कचरा जलाने से धुआं और बदबू जानलेवा साबित हो रहा है। वार्ड वासियो को मूलभूत सुविधाओं के साथ साफ व स्वच्छ वार्ड की सौगात देने का दायित्व भी नपा का है। नगर पालिका ने इस दिशा में कदम आगे नही बढ़ाये हैं। 1 जनवरी से घर-घर से कचरा इकट्ठा करने की शुरुआत की गई है, लेकिन नपा के जिम्मेदार वार्ड पार्षद व नपा अध्यक्ष की अनदेखी के कारण प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। वार्ड मैं फतेहपुर में गली के समीप नपा ने अस्थायी डंपिंग बनाई है। जहाँ कचरा एकत्रित किया जाता है।दिनभर कचरे के ढेर लगे रहते हैं। कचरा बीनने वाले और पशु कचरे को इधर-उधर बिखेरते हैं। कुछ लोग कचरे में आग भी लगा देते हैं, जिससे वार्डवासियो के साथ आमजन भी परेशान हैं।नपा के पास डंपिंग की जगह होने के बाद भी वार्ड के बीचोंबीच अस्थायी कचरा डंपिंग स्थान बनाने से वार्ड वासियो की परेशानी के साथ पार्षद- नगरपालिका की कार्यशैली पर सवाल खड़े होते हैं।






Be First to Comment