Press "Enter" to skip to content

नाबालिंग लड़की की जबरजस्ती करा दी शादी ,दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में 5 पर केस दर्ज | Shivpuri News

नाबालिग की उम्र लिखा दी 19 और कर दिया निकाह, नाबालिग से हुआ दुष्कर्म

पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में किया 5 के विरुद्घ केस दर्ज

शिवपुरी। एक नाबालिग की उसके परिजनों ने उसकी मर्जी के विरुद्घ जबरदस्ती निकाह करा दिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। इसके बाद नाबालिग ने आज इसकी शिकायत की तो पुलिस ने नाबालिग के माता पिता सहित अन्य लोगों पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग कोटा की रहने वाली है। उसकी मां के देहांत के बाद से उसकी सौतेली मां उसे परेशान कर रही थी। उसके बाद उसकी मां उसे शिवपुरी लाई, जहां उसके रिश्तेदार पीएसक्यू लाइन में रहते थे और उसकी शादी जबरदस्ती सईसपुरा के रहने वाले युवक के साथ करा दी और कागजों में उसकी उम्र 19 वर्ष दर्शा दी गई। शादी के बाद उसके साथ दुष्कर्म हुआ। इसके बाद उसने जब खाना छोड़ दिया तो उसके दादा दादी को कोटा से बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वह आज थाने पहुंची और अख्तर खां निवासी सईसुपरा फिजिकल, कासिम खान गुना व फारूखा खान कल्लन सोप फैक्ट्री के पास पुरानी शिवपुरी व नाबालिग के सौतेली मां और पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!