Press "Enter" to skip to content

अस्पताल के गटर का पानी बह रहा सड़को पर ,राहगीर एवं दुकानदार बदबू से परेशान | Shivpuri News

शिवपुरी। खबर जिले के सरकारी अस्पताल के पास से आ रही हैं। जहाँ अस्पताल की पार्किंग से लगी हुई प्याऊ के पास से अस्पताल के गटर का पानी निकल कर सड़कों पर बह रहा हैं। जिसके कारण सड़को से निकलने बाले राहगीर एवं आसपास के दुकानदारों को बदबू का सामना करना पड़ रहा हैं। आसपास के लोगों का कहना हैं कि हमने शिकायत की हैं। लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई हैं। आसपास के दुकानदारों एवं राहगीरों को बदबू का सामना करने के साथ साथ गटर से निकलने वाला मलमूत्र सड़को पर जम रहा हैं, एवं कीचड़ का रूप धारण कर रहा हैं। जिसके कारण एकत्रित रूप में गटर का मलवा इकट्ठा हो जाता हैं। जिसके कारण स्थानीय लोग परेशान रहते हैं। अचंभे की बात तो ये हैं कि प्रशासन इस बात पर कोई कार्यवाही नही कर रहा हैं। जनता की तो हर हाल में परेशानी ही हैं। अधिकारी अपने चैंबर में चैन की नींद बैठे रहते हैं। लेकिन जनता की सुध लेने वाला कोई नही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि 10 दिन के आसपास हो चुके हैं लेकिन हालात जस की तस हैं। कोई कार्यवाही नही हुई हैं। सामने अस्थायी लोगों ने बताया कि हमने शिकायत की हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हैं। अब क्या सरकारी विभाग के काम भी जनता को कराने होंगे ? अस्पताल परिषर के गटर को क्या जनता के हस्तक्षेप के बाद साफ किया जाएगा ? क्या अस्पताल प्रबंधन की जिम्मेदारी नही हैं की ये काम स्वयं अस्पताल प्रबंधन को करने चाहिए ? लेकिन यहाँ तो यह देखा गया हैं की जनता के हस्तक्षेप के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई हैं।
अस्पताल परिषर से निकलने बाला गटर का पानी सड़क पर बहने के साथ साथ सड़क से होते हुए सामने वरुण होटल बाली गली में बह रहा हैं। जिसके कारण  वरुण होटल बाली गली में पूरा पानी एकत्रित हो रहा हैं।
अब देखना ये हैं अधिकारी जागते हैं या जनता ऐसे ही परेशान होती रहेगी ?

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!