
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत लेव टेक्नीशियनों को शीघ्र ही ब्रम्हस्वरूप समिति की अनुसंशा का लाभ प्राप्त हो सकेगा । यह जानकारी देते हुए महाविद्यालयीन प्रयोगशाला तकनिशियन संघ समिति म0प्र0 के प्रांताध्यक्ष श्री विवेक अखण्ड ने बताया कि महाविद्यालय के लेव टेक्नीशियनों को पूर्व में ब्रम्हस्वरूप समिति द्वारा जारी अनुसंशा में काॅमन केटेगिरी में सम्मिलित नहीं किए जाने के फलस्वरूप 4000-6000 के स्थान पर 4500-7000 लाभ प्राप्त नहीं हो सका था जबकि अन्य आठ विभागों में कार्यरत लेव टेक्नीशिनों को उक्त लाभ प्राप्त हो चुका है। वित्त विभाग द्वारा भी पूर्व में ही दिनांक 14.12.06 को निर्देश जारी किए है कि, कुछ अन्य विभाग ऐसे हो सकते हैं जिनका उल्लेख परिषिष्ठ एक में नहीं है परन्तु उल्लेखित पद उन विभाग के अन्तर्गत विद्यमान है अतः ऐसे मामलों में विभाग ऐसे पदों को परिषिष्ठ एक में सम्मिलित किए जाने हेतु प्रस्ताव विभाग को प्रेषित करें, ताकि छूटे हुए पदों/संवर्गो को पुनरीक्षित वेतनमानों का लाभ प्राप्त हो सके किन्तु उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रस्ताव सामान्य प्रशासन विभाग को प्रेषित न करने के कारण भी लाभ प्राप्त नहीं हो सका था ।
संघ ने लगातार उक्त लाभ प्रदान करने हेतु अपने स्तर से विभिन्न मंचों पर आवेदन दिये साथ ही माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में भी रिट पिटीशन क्रमांक 5932/2012 के माध्यम से प्रकरण दर्ज कर अपना पक्ष माननीय न्यायालय के सम्मुख प्रस्तुत किया । माननीय उच्च न्यायालय ने अपने निर्णय दिनांक 17.09.19 के द्वारा पारित आदेश में निर्देशित किया गया है कि विभाग तीन माह के अंदर समुचित प्रस्ताव बनाकर ब्रम्हस्वरूप समिति/सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्तुत करें तथा सामान्य प्रशासन विभाग तीन माह के अंदर विचार करें। यहां विशेष उल्लेखनिय है कि, वित्त विभाग पूर्व में ही काॅमन केटेगिरी के छूटे हुए पदों को लाभ प्रदान करने हेतु विभाग से प्रस्ताव देने हेतु निर्देशित कर चुका है। महाविद्यालयीन प्रयोगशाला तकनिशियन संघ समिति म0प्र0 के द्वारा अपना अभ्यावेदन उच्च शिक्षा विभाग को भी प्रेषित किया जा चुका है।
संघ की इस सफलता पर शिवपुरी जिले के शासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत लेव टेक्नीशियन ,श्री राम प्रकाश भार्गव, श्री नवल किशोर कवीर, श्री अशोक शर्मा, श्री दयाराम धामी, डाॅ0 मुकेश श्रीवास्तव, श्री बीर सिंह लोधी श्री मानसिंह भोज, श्री बलवीर सिंह, श्री रामस्वरूप शर्मा, श्री मुकेश शर्मा, श्री राहुल चैधरी, श्री के.एस.पाराशर, श्री रामबाबू तेनगर, आदि ने प्रांताध्यक्ष श्री विवके अखण्ड सहित संघ के सक्रिय साथियों का आभार प्रकट किया है। साथ ही म0प्र0 कर्मचारी काॅग्रेंस के प्रांतिय महामंत्री श्री ओम प्रकाश शर्मा जोली तथा सेवा निवृत्त लेव टेक्नीशियन श्री आर.पी. पाठक एवं श्री के0एन0 श्रीवास्तव ने अध्यक्ष सहित संघ के समस्त सक्रिय साथियों का आभार व्यक्त किया






Be First to Comment