Press "Enter" to skip to content

दरियादिली : एक साल पहले पैरालाइसिस हुआ ब्यक्ति ऑटो चलाते हुए पकड़ा पैर नही करते काम ,समझाइस देकर छोड़ा | Shivpuri News

             चालक को समझाते हुए रणवीर सिंह यादव
शिवपुरी। खबर जिले के यातायात थाने से आ रही हैं जहाँ आज एक ऑटो चालक जो कि एक साल पहले पैरालाइसिस हो चुका था आज ऑटो चलाते हुए यातायात प्रभारी के निर्देशन में टीम ने पकड़ा जिसको लेकर यातायात कर्मचारी थाने पर लेकर आए तब देखा गया कि ऑटो चालक ऑटो से अकेला ना तो उतर पाता था ना ही ऑटो में बैठ पाता और चालक पैरों से पैरालाइसिस था इस हालत में ऑटो चला रहा था चालक को थाने में लाने के उपरांत यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने चालक को ऑटो चलाने के लिए कहा तो चालक को पहले तो दो लोगों ने ऑटो में बैठाया जिसके उपरांत वह आराम आराम से ऑटो चला सका और ऑटो चलाने के बाद 2 लोगों ने फिर चालक को उठाकर उतारा जिसके बाद चालक को यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने अपने चेंबर में बैठाकर समझाइश दी इस तरह ऑटो ना चलाएं और कोई काम करें इससे आपके लिए भी जान का खतरा है और जो सवारी आपके ऑटो में बैठेंगे उनके लिए भी ,चालक को रणवीर सिंह यादव ने समझाइश देकर एवं चालक ने माफीनामा लिखकर यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव को दिया और उसे एक और मौका दिया चालक ने भी स्वीकार किया अब कुछ और काम करेगा ऑटो नहीं चलाएगा जिससे मेरी जान को खतरा हो।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!