Press "Enter" to skip to content

कोतवाली पुलिस ने देशी कट्टे के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया ,आरोपी ने 5 जगह चोरी की घटनाओं को कबूला | Shivpuri News

शहर खजाने से चोरी के प्रयास एवं शहर में हुई अन्य नकबजनी की 5 घटनाओं का कोतवाली पुलिस द्वारा पर्दाफाश

शिवपुरी। विगत दिनों शहर में हुई चोरी एवं नकबजनी की घटनओं को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा गम्भीरता से लेते हुए अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को शख्त निर्देश दिये, जिनके पालन में थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा पुलिस टीम की मदद से निरंतर प्रयास किये।

आज दिनांक 24.09.19 को थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति राजकुमार पुत्र हलकू चिड़ार उम्र 22 साल निवासी संतोषी माता मंदिर के पास शिवपुरी को पुराने रेल्वे स्टेशन के पास से एक 315 बोर के देशी कट्टे मय जिंदा राउण्ड के गिरफ्तार किया, जब आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ की गई तो इसने अपने अन्य दो साथियों के साथ दिनांक 30.08.19 को गुड्डू खण्डेलवाल, दिनांक 07.09.19 की रात आर. राजकमल, इसी रात्रि को जिला कोषालय शिवपुरी में चोरी के प्रयास एवं गुना नाके पास से हुई सबमर्सिबल पम्पों की हुई चोरी व उद्योग विभाग के पास कोर्ट रोड़ शिवपुरी के पास गुमटी में हुई चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपी राजकुमार व हेमन्त पुत्र शिवचरण जाटव निवासी कालीमाता मंदिर के पास को गिरफ्तार कर विभिन्न घटनाओं में चोरी गया माल कीमती करीब 65000 रू का बरामद किया गया। अन्य माल भी इन दोनों तथा एक अन्य फरार साथी अपराधी से बरामद किया जाना है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव, उनि अरविंद छारी, उनि. राघवेन्द्र सिंह, उनि. कुलदीप सिंह, उनि. सुनील राजपूत, सउनि भोलाराम पुरोहित, सउनि आबिद खाॅ, सउनि रामचंन्द्र शर्मा, आर. नरेश, देवेन्द्र, रामजी पाराशर, एवं आर. शरद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!