
शिवपुरी। खबर जिले के फिजीकल थाना क्षेत्र के पानी की टंकी से आ रही हैं। जहाँ आज सुबह नाबालिंग लडक़ी ने पानी की टंकी पर चढ़कर छलांग लगा दी जिससे इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गईं।
जानकारी के अनुसार साक्षी तिवारी उम्र 17 साल निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी आज सुबह फिजीकल स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई एवं टंकी से छलांग लगा दी लड़की को पानी की टंकी पर देख लोग इकट्ठा हो गए पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। लेकिंग भीड़ जबतक लड़की तक पहुँचती तब तक लड़की छलांग लगा चुकी थी। लड़की को घायल अबस्था में जिला चिकित्सालय पहुचाया गया जहाँ इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गईं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।






Be First to Comment