Press "Enter" to skip to content

गौशाला की हालात बत्तर , गौशाला हुई अनाथ ,पशुपालन मंत्री कृपया ध्यान दें आपकी छवि को कर रहे खराब | Shivpuri News

पशु चिकित्सक भी तड़पते गौ वंश के आगे बने मूक दर्शक बने,नही कोई इलाज

शिवपुरी। दिल दहला देने वाली घटना गौ शाला से आ रही है।शहर विकास में पूरी तरह से असफल जिले के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के राज में आज लुधावली स्थित गौशाला में 10 गोवंशो ने दम तोड़ दिया है।गौशाला में पड़ी उनकी लाशें चीख चीख कर अपनी करुणा का बखान कर रही है। जिसे सुनने वाला कोई नहीं है। इस गौशाला की जिम्मेदारी फिलवक्त नगर पालिका प्रशासन पर है। जो कितनी मुस्तैदी से इसे निभा रही है। इसकी नजीर आज गोशाला चीख चीख कर कह रही है। जहां 10 गायें बेजान अवस्था में पड़ी।

नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में आ रही लुधवली स्थित गौशाला में आज 10 गाएं निर्जीव इस स्थिति में पड़ी हुई। यह स्थिति महज 1 दिन की नहीं है। बल्कि भूख प्यास से व्याकुल होकर यहां प्रतिदिन गोवंश असमय काल कल वित्त हो रहा है। जिसे देखने वाला कोई नहीं है। गौशाला में तकरीबन डेढ़ सौ गाएं बंद है। जिनके खान-पान की व्यवस्था सीधे बारिश में गीले हो रहे भूसे से की जा रही हैं। वही जिम्मेदार लोगों का कहना है कि चंदन गोहरा के काटने से मर रही,दुःखद बात यह है कि तड़पती गायों को चिकित्सक भी मूक दर्शक बनकर देख रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!