
शिवपुरी। खबर जिले के सिरसौद थाने से आ रही हैं। जहाँ आज सुबह की खबर ने शिवपुरी बासियों के दिल दहला दिए थे। सिरसौद थाना अंतर्गत ग्राम भावखेड़ी में दो नाबालिंग बच्चो की हत्या हुई थी। जो कि शौच करने घर से निकले थे। ग्राम पंचायत के पास दोनो बच्चों को लट्ठ से पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस बल पहुँचा एवं घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा लेकिन दोनों बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी। बच्चो का पीएम कराकर दोनो बच्चो के शब परिजनों को सुपुर्द कर दिए थे। जिनका अंतिम संस्कार भी हो चुका हैं।
मौके पर पुलिस ने घेराबंदी कर हत्यारो को पकड़ लिया था। प्रकरण के आरोपी रामेश्वर यादव पुत्र श्रीलाल यादव उम्र 38 बर्ष एवं हाकिम सिंह यादव पुत्र श्रीलाल यादव उम्र 45 साल निवासी भावखेड़ी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 177/19 धारा 302,34 भा.द.बि. एवं एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं। जिला प्रशासन द्वारा अंतरिम सहायता 25000 रुपये का प्रकरण भेजा गया हैं।






Be First to Comment