Press "Enter" to skip to content

क्राइम मीटिंग : एसपी शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने समस्त अधिकारियो की ली क्राइम मीटिंग , दिए निर्देश | Shivpuri News

पुलिस कण्ट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ ली क्राईम मीटिंग

शिवपुरी। आज दिनांक 27.09.2019  को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा पुलिस कण्ट्रोल रूम शिवपुरी में क्राइम मीटिंग ली जिसमें सभी एसडीओपी और थाना प्रभारियों को आगामी त्योहारों और अपराधों की रोकथाम हेतु अपनी कमर कसकर बेहतरीन ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए एवं अपराधों की समीक्षा की गई पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा क्राईम मीटिंग के दौरान निम्न बिन्दुओं पर निर्देश दिए –
1- एन डी पी एस एक्ट मे जप्त माल के जल्द से जल्द विनष्टीकरण के निर्देश दिये ।
2- महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु हरसंभव प्रयास करने एवं गुम बालक बालिकाओ की दस्तयावी के सबंध मे निर्देश दिये।
3- एससी एसटी एक्ट के लंबित प्रकरणों मे निकाल हेतु एवं लंबित राहत प्रकरणो के संबंध मे जानकारी एवं निकाल हेतु विशेष निर्देश दिये ।
4- पुलिस अधीक्षक व्दारा समस्त थानो के अपराधों की समीक्षा की गई एवं लंबित अपराध, मर्ग, एवं गुम इंसान के जल्द से जल्द निकाल हेतु निर्देश दिये ।
5- अपराधों एवं माइनर एक्ट मे आरोपियों, बदमाशों एवं हिस्ट्रीशीटरों के विरूद्ध ज्यादा से ज्यादा प्रतिबंधात्मक, जिला बदर, और एन.एस.ए. की कार्यवाही करें।
6- आगामी त्यौहारों को मद्येनजर रखते हुए सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की वैठकों का आयोजन करेंगे एवं शांति समिति के सदस्यों को आपसी तालमेल से शांति बनाये रखने हेतु निर्देश देंगे।
7- जिले मे अबैध आर्म्स पर कडी कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिये, एवं पुलिस को अपने रिसपोंस टाइम को कम से कम करने एवं अपराध की सूचना पर तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिये ।
क्राइम मीटिंग मे अपर सत्र न्यायाधीश महोदय श्री अरुण कुमार वर्मा एवं जिला विधिक साहायता अधिकारी महोदय श्री प्रमोद शर्मा  भी उपस्थिय हुये एवं न्यायालक की कार्यप्रणाली, महिला संबंधी अपराधों मे डी एन ए कराने, विवेचना के दौरान बरती जाने बाली सावधानियों, पीड़ित प्रतिकार योजना के तहत पीडितों को विधिक सहायता उपलब्ध करायें, आदी विषयों पर विशेष जानकारी दी ।
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह कंवर एवं जिला शिवपुरी के समस्त एस.डी.ओ.पी.,रक्षित निरीक्षक शिवपुरी एवं जिले के समस्त थाना प्रभारी, कण्ट्रोल रूम प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!