Press "Enter" to skip to content

बाल्मीकि समाज के कई संगठन उतरे सड़को पर ,राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

मासूम बच्चों की भावखेड़ी में हुई हत्या को लेकर शहर की सड़कों पर किया प्रदर्शन

आरोपितों को फांसी देने की मांग के साथ भीम सेना सहित अन्य संगठनों ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। भावखेड़ी में बीते दिनों दो मासूम बच्चों की लाठियों से पीट पीटकर की गई हत्या के विरोध में भीम आर्मी सहित वाल्मीकि समाज के कई संगठन सड़कों पर उतर आए। महिला संगठन भी रैली में शामिल हुए। कोर्ट रोड से होते हुए प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा। इससे पहले पुराने बस स्टैंड परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ।

हत्या के आरोपितों को फांसी देने, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने, पीड़ित परिजनों की सुरक्षा, शस्त्र लाइसेंस, एक-एक करोड़ की आर्थिक सहायता, एक-एक शासकीय नौकरी, भावखेड़ी से शहर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास, छुआछूत करने वाले सरपंच व सचिव के विरुद्ध कार्रवाई, आरोपितों की संपत्ति बेचकर बदले में प्राप्त राशि का समायोजन सरकार उस राशि से करे, जो पीड़ित परिवार को सरकार दे रही है, यह मांगें प्रदर्शनकारियों ने कीं।

ज्ञापन सौंपने के बाद नेताओं ने कहा कि वाल्मीकि समाज का नारा है करीला हमारा है। उन्होंने कहा कि करीला में यादव समाज के लोग महंत बनकर बैठे हैं। करीला से हर साल लाखों रुपए कमाते हैं। उन्होंने मंदिर को शासकीय घोषित करने की मांग भी रखी। हमारे समाज के लोग आपदा में विपदा में खड़े रहते हैं और लोगों की सैनिक की तरह मदद करते हैं। सेवा के बदले हमें मौत यह ठीक नहीं। यह कौन सी समाज है। यदि समय में हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो हम उग्र आंदोलन कर सड़कों पर उतरेंगे। हम जाति विशेष के खिलाफ नहीं हैं, यदि हमारे समाज के खिलाफ जाएंगे तो हमें उनके समाज के खिलाफ जाएंगे।

दिल्ली, हरियाणा तक से आए लोग

रैली में उप्र, दिल्ली, हरियाणा, भिंड, मुरैना, गुना, श्योपुर, अशोकनगर सहित विभिन्ना शहरों से आए हुए वाल्मीकि समाज के विभिन्ना संगठनों द्वारा अलग अलग ज्ञापन सौंपे गए। इसमें कमलकिशोर कोड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष वाल्मीकि समाज कर्मचारी अधिकारी संघ, दत्तू मेड़े प्रदेशाध्यक्ष भीम आर्मी, अजय साखाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भीम, अशोक वाल्मीकि ग्वालियर राष्ट्रीय अध्यक्ष अन्नात सरकार, लक्ष्मी दंडौतिया राष्ट्रीय सचिव दिल्ली बौद्ध संघ, राधा मैना होशंगावाद, अर्चना गौतम दिल्ली संघ, शिवकुमार प्रदेशाध्यक्ष वाल्मीकि समाज, प्रमोद सनोतिया प्रदेश महामंत्री, लखन पथरौल प्रदेश संगठन, रोहित, दिनेश आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।

व्यापारियों ने दुकानें बंद रख कर दी श्रद्धांजलि

भावखेड़ी में मासूम बच्चों की हत्या के विरोध में वाल्मीकि समाज द्वारा निकाली गई रैली के दौरान शहर के व्यापारियों द्वारा मृतक मासूम बच्चों को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राइवेट बस स्टैंड, माधव चौक से लेकर अस्पताल चौराहे तक रास्ते की दुकानें बंद थीं, जो रैली निकलने के बाद खोल दी गई थीं।

एसटीएफ, एसएएफ सहित दमकल रहीं तैनात

प्रदर्शन रैली के दौरान जहां जिला प्रशासन चौकस था। रैली के आगे एसडीएम अतेन्द्र गुर्जर, एडीएम आरएस बालोदिया सहित अन्य अधिकारी व सुरक्षा बल के जवान चल रहे थे। प्रशासन ने अहतियातन रिकार्डिंग कराई थी। वहीं दमकल को भी श्रद्धांजलि सभा स्थल और कलेक्ट्रेट पर तैनात किया था। एक दमकल रैली के साथ चल रही थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!