Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को दबोचा


शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने सभी थाना प्रभरियों को अबैध अथियार रखने बालो पर शख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके तारतम्य मे थाना बामौरकलां द्वारा घटना घटित करने की नियत से घूम रहे एक आरोपी को 32 बोर के देशी कट्टा व 1 जिंदा राउण्ड के साथ दबोचकर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी बामौरकलां उनि रामेन्द्र सिंह चौहान को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि खेरोदा तिराहे नहरा रोड बामौरकलां के पास एक व्यक्ति अपनी कमर मे देशी कट्टा लगाकर कोई घटना घटित करने की नियत से घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी बामौरकलां द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराया। अवगत कराने पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बामौरकलां व्दारा पुलिस टीम को मुखबिर व्दारा बताये स्थान खेरोदा तिराहे पर रवाना किया गया। पुलिस टीम खेरोदा तिराहे के पास पहुंची तो मुखबिर व्दारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति दिखा, पुलिस को अपनी तरफ आता देख उक्त व्यक्ति भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की सहायता से पकडा व उसके कब्जे से एक 32 बोर का देशी कट्टा एक जिंदा राउण्ड जप्त किया। पुलिस व्दारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रावसहाब पुत्र गिरवर सिंह यादव उम्र 35 साल निवासी सुलार खुर्द का होना बताया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!