Press "Enter" to skip to content

सीहोर पुलिस ने अबैध हथियार के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

शिवपुरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आरोपी को दबोचा

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल ने सभी थाना प्रभरियों को अबैध अथियार रखने बालो पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये है जिसके तारतम्य मे थाना सीहोर द्वारा घटना घटित करने की नियत से घूम रहे एक आरोपी को 315 बोर के देशी कट्टा व 1 जिंदा राउण्ड के साथ दबोचकर उसके विरूद्ध आम्र्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी सीहोर उनि हुकुम सिंह मीणा को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि सिंध नदी के पुल के पास ग्राम बहगंवा पर एक व्यक्ति देशी कट्टा लिये कोई घटना घटित करने की नियत से घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी सीहोर द्वारा वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराया। अवगत कराने पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री गजेन्द्र सिंह कंवर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सीहोर व्दारा पुलिस टीम को मुखबिर व्दारा बताये स्थान पर रवाना किया गया। पुलिस टीम ग्राम बहगंवा सिंध नदी के पुल के पास पहुंची तो मुखबिर व्दारा बताये हुलिया का एक व्यक्ति दिखा, पुलिस को अपनी तरफ आता देख उक्त व्यक्ति भागने लगा जिसे हमराह फोर्स की सहायता से पकडा व उसके कब्जे से एक 315 बोर का एक देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड जप्त किया। पुलिस व्दारा उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम लाल सिंह पुत्र हरिराम कोली 35 साल नि. ग्राम बहगंवा का होना बताया जिसे गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!