
शिवपुरी। शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर महेंद्र कुमार के निर्देशन में एवं डॉ पद्मा शर्मा ( युवा उत्सव प्रभारी) के मार्गदर्शन में युवा उत्सव 2019-20 का आयोजन महाविद्यालय में किया जा रहा है।इस संबंध में समिति के सदस्य डॉ रामजी दास राठौर ने छात्र-छात्राओं को युवा उत्सव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन के पत्र क्रमांक 677 दिनांक 12.09. 2019 के अंतर्गत युवा उत्सव 2019-20 का आयोजन दिनांक 11.10. 2019 से 14.10. 2019 तक अंतर्कक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन महाविद्यालय में किया जा रहा है। इस युवा उत्सव में विभिन्न अंतर्कक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा :- जिनमें ऑन द स्पॉट पेंटिंग, एकल गायन सुगम, समूह गायन, एकल नृत्य शास्त्रीय,समूह नृत्य लोक, वाद-विवाद,वक्तृत्व कला(भाषण), नाटक, प्रश्न मंच, रंगोली, स्किट, एकल गायन पाश्चात्य,समूह गायन पाश्चात्य, शास्त्रीय एकल वादन (नॉन परकुशन) का आयोजन किया जा रहा है। भाषण प्रतियोगिता का विषय “धारा 370 में बदलाव”। ऑन द स्पॉट पेंटिंग का विषय “जल संरक्षण” एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का विषय “मोटर व्हीकल एक्ट 2019” रहेगा। प्रतिभागी प्रतियोगिता में प्रवेश लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि उनकी उम्र 1 जुलाई को 25 वर्ष से अधिक ना हो तथा वह अपनी 10वीं की अंकसूची, फीस की रसीद एवं आई सी कार्ड की फोटो कॉपी फॉर्म भरते समय संलग्न करेंगे। रंगोली प्रतियोगिता गर्ल्स कॉमन रूम में तथा पेंटिंग प्रतियोगिता सेमेस्टर कक्ष A आयोजित की जाएंगी। इनके अलावा सभी प्रतियोगिताएं स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित की जाएंगी। रंगोली और पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रतिभागी अपने साथ अपने कलर् लेकर आएंगे। युवा उत्सव के संबंध में विस्तृत जानकारी महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है तथा अन्य किसी जानकारी के लिए के लिए युवा उत्सव प्रभारी डॉ पद्मा शर्मा एवं आयोजन समिति सदस्यों से महाविद्यालय में आकर छात्र-छात्राएं संपर्क कर सकते हैं। डॉ रामजी दास राठौर ने महाविद्यालय में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया है कि वह युवा उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभागी बनें तथा जो छात्र एवं छात्राएं प्रतिभागिता नहीं कर रहे हैं, वह महाविद्यालय में उपस्थित रहकर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करें। जिन छात्र-छात्राओं का परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित नहीं हुआ है वह विद्यार्थी भी इन अंतर्कक्षा प्रतियोगिताओं में भाग ले सकते हैं तथा फॉर्म भरते समय पिछले सत्र की फीस की रसीद आईसी कार्ड की फोटो कॉपी संलग्न कर सकते हैं।






Be First to Comment