

शिवपुरी। आज सुबह शहर के ग्वालियर बायपास 18 बटालियन के पास यात्रा प्रभारी रणवीर सिंह यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर एवं यातायात की पूरी टीम ने ग्वालियर बायपास अठारह बटालियन के पास सड़कों के गड्ढों को उनके द्वारा भरा गया इससे पहले बड़े वाहनों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते आज यातायात की टीम ने सड़क के गड्ढों को भरने का जिम्मा उठाया और 18 बटालियन के पास सड़क पर बने गड्ढों को भरने के लिए पूरी टीम पहुंच गई इसके बाद अस्पताल चौराहे पर एक बड़ा सा गड्डा हो गया था इस गड्ढे को भी यातयात की टीम ने भरा 18 बटालियन के पास सड़क के गड्ढों को भरते समय एक बाइक चालक अपनी बाइक पर चार मासूम बच्चों को ले जा रहा था तभी प्रभारी ने बाइक को रोककर बच्चों के पिता को समझाइएस दी।






Be First to Comment