Press "Enter" to skip to content

कोतवाली एवं फिजीकल थाने की पुलिस ने 18 आरोपियों को सट्टा खेलते हुए दबोचा ,20970 रुपये की नगदी जप्त

शिवपुरी पुलिस द्वारा सट्टा खेलते हुए 18 आरोपियों को दबोचकर 20970 रू की नगदी की जप्त

शिवपुरी। शिवपुरी पुलिस द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली और फिजिकल द्वारा 18 लोगों को सट्टा खेलते हुए दबोचकर उनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली निरी. बादाम सिंह यादव को तीन अलग-अलग स्थानों पर सट्टा संचालित होने की सूचना प्राप्त हुई, थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तीन पुलिस टीमों को मुखबिर सूचना पर रवाना किया। पहली पुलिस टीम द्वारा पुराना बस स्टैण्ड राज पैलेस के सामने काॅम्प्लेक्स बगिया के बगल में तीन लोग सट्टा पर्ची काटते व लगाते हुए दिखे जो पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिस करने लगे जिन्हे पुलिस टीम की मदद से घेराबंदी कर नाम पता पूछा तो उन्होने अपना नाम प्रवीण पुत्र नकटू राम राठौर, दीपक पुत्र रामजीलाल पराशर निवासीगण कमलागंज शिवपुरी एवं सतीश पुत्र रामनारायण अग्रवाल निवासी पानी की टंकी के पास फिजिकल शिवपुरी को दबोचाकर उनके कब्जे से 5500 रू की नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त की। दूसरी पुलिस टीम द्वारा फतेहपुर शिवपुरी से सट्टा पर्ची काटते एवं लगाते हुए आरोपी तुलसी पुत्र सोकीन सेन निवासी 28 नंबर कोठी के पास फतेहपुर, बृजेश पुत्र प्रभूलाल नाई निवासी 26 नंबर कोठी के पास फतेहपुर शिवपुरी, जसवंत पुत्र जगदीश मांझी, पवन पुत्र बाबूलाल जाटव निासीगण 31 नंबर कोठी के पास फतेहपुर, भरत पुत्र राधेश्याम व्यास, शंभूदयाल पुत्र लक्ष्मण जोगी निवासीगण वार्ड नंबर 15 फतेहपुर के कब्जे से 3200 रू की नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त की। तीसरी पुलिस टीम द्वारा पुराना बस स्टैण्ड के अन्दर काम्प्लेक्स से सट्टा पर्ची काटते एवं लगाते हुए आरोपी अकरम पुत्र इकबाल खाॅ निवासी लालमाटी शिवपुरी, लक्ष्मीनारायण पुत्र बारेलाल राठौर, जुगलकिशोर राठौर निवासीगण कमलागंज को दबोचकर उनके कब्जे से 6200 रू की नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त की। तीनों पुलिस टीमों द्वारा 14900 रू की नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में थाना प्रभारी फिजिकल उनि. दीप्ति तोमर द्वारा मुखबिर सूचना पर एबी. रोड तकिया शिवपुरी में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी बृजमोहन पुत्र हरीराम बाथम उम्र 33 साल निवासी ढीमर मोहल्ला शिवपुरी, सोनू पुत्र रामजीलाल जाटव उम्र 28 साल, पप्पू पुत्र गैंदालाल जाटव उम्र 40 साल निवासीगण शंकरपुर झींगुरा , मबीन पुत्र कल्ला खान उम्र 28 साल निवासी काजी मोहल्ला करैरा, सेवक पुत्र गोपाल धानुक उम्र 32 साल निवासी नट का नीम के पा घोसीपुरा, मनीराम पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 58 साल निवासी छोटा लोहरपुरा पुरानी शिवपुरी को दबोचकर उनके कब्जे से 6070 रू की नगदी एवं सट्टा सामग्री जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!