Press "Enter" to skip to content

सीट बेल्ट ,मोबाइल पर बात करते समय बाइक चलाना, ओवरलोडिंग ऑटो पर की कार्यवाही

शिवपुरी। खबर जिले के यातायात थाने से आ रही है आज यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने शहर में चल रहे वाहनों पर कार्यवाही की है। जिसमें फोरव्हीलर में सीट बेल्ट न बांधने वालों पर कार्यवाही की है एवं बाइक पर मोबाइल चलाते हुए एवं मोबाइल से बात करते हुए लोगों पर कार्यवाही की है इसी बीच ओवरलोडिंग वाहनों पर भी कार्यवाही की गई है कार्यवाही के दौरान कई लोगों को समझाइश भी दी गई है सीट बेल्ट लगा कर कार ड्राइव करें इससे कई तरह के फायदे मिल सकते हैं एवं एक कार ड्राइवर ने सीट बेल्ट लगाने के कई कारण बताएं एवं सीट बेल्ट की कार्यवाही में ड्राइवर ने तारीफ भी की। सीट बेल्ट की कार्यवाही में प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने शहर के फोर लाइन स्थित सीट बेल्ट पर कार्यवाही करने के उपरांत शहर में माधव चौक पर मोबाइल पर बात करते समय बाइक चलाने वाले लोगों पर भी कार्यवाही की गई इसी बीच एक ओवर लोडिंग ऑटो पर भी कार्यवाही की गई जोकि लगभग 20 से 25 सवारियां भरकर ले जा रहा था आज की इस कार्यवाही में लगभग 40 से 50 लोगों को समझाइश दी गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!