Press "Enter" to skip to content

आबकारी कार्यवाही : कई स्थानों से हाथ भट्टी एवं कच्ची शराब जप्त ,आरोपी गिरफ्तार | पिछोर News

पिछोर। जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मदिरा के धारण परिवहन विक्रय संग्रहण की प्रभावी रोकथाम किये जाने हेतु आज दिनांक 11.10.2019 को वृत्‍त पिछोर क्षेत्रांतर्गत जिले की संयुक दविश दल द्वारा ग्राम सिलपुरा में चंद्रावती कंजर, बरखा कंजर, से समक्ष गवाहन कुल 20-20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1) के अंतर्गत 02 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये।
इसी प्रकार ग्राम नदनवारा पर दबिश दी जाकर नथन सिंह चौहान एवं बड़े राजा चौहान से कुल 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर  01 प्रकरण म0प्र0 आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2) के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया। आरोपी मौके से फरार हुए, गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।

इसके अतिरिक्त 01 प्रकरण में कच्ची शराब तैयार करने हेतु 23 प्लास्टिक के ड्रमों में कुल 4600 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया गया।
जप्‍तशुदा सामग्री का अनुमानित मूल्‍य 263000 आंकी गई है।

उपरोक्‍त कार्यवाही मे श्री अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक, श्री नीरज त्रिवेदी आबकारी उप निरीक्षक, श्री विनीत शर्मा आबकारी उप निरीक्षक, श्री राहुल गुप्‍ता आबकारी उप निरीक्षक एवं आबकारी मुख्‍य आरक्षक गण, आरक्षकगण व नगर सैनिकों का सराहनीय सहयोग रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!