
कोलारस- भारतीय जनता पार्टी की स्थापना करने वाली ग्वालियर राजघराने की राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के सो वें जन्मदिन को उत्सव के रूप में मनाते हुए कोलारस के भाजपा नेताओं ने सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर कल रात्रि सुंदर कांड और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता शिवकुमार चौहान एवं संजू गोयल द्वारा राजमाता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित उक्त भजन संध्या से पूर्व राजमाता के चित्र पर कोलारस मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। भाजपा नेताओं ने राजमाता के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजमाता भाजपा की नींव रखने वाली एवं भाजपा को आगे बढ़ाने वाली महान नेता के साथ साथ बहुत ही महान समाज सेविका थीं। आज नेताओं को उनके जीवन आदर्शों से सीख लेना चाहिए। उन्होंने राजनीति को समाज सेवा ही माना हमेशा। वे पीड़ित मानवता की सेवा के लिए ताउम्र कार्यरत रहीं। राजमाता के आशीर्वाद से ही आज भाजपा देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन सकी है। इस अवशर पर शिवकुमार चौहान, संजू गोयल, जयपाल जाट,सहित जगदीश जादौन, शुशील काले,नरेंद्र धाकड़, बसंत श्रीवास्तव, डॉ राजकुमार गुप्ता,भानु जाट,महेश गुप्ता, शरीफ खान,सादिक खान, पदम् जैन,ओमी गोयल,शंकरलाल रावत,घनश्याम दास गर्ग, रामु बिंदल,विपिन खेमरिया, रिंकू भट्ट, विजय श्रीवास्तव, नाथूसिंह भदौरिया सहित एक सैकड़ा भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Be First to Comment