Press "Enter" to skip to content

शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन | Shivpuri News

शिवपुरी। शिक्षा का उद्देश्य अध्ययन के साथ साथ युवाओं को संस्कारवान और विचारवान बनाना भी है। इसलिए विद्यार्थियों के सम्पूर्ण विकास के लिए उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है।यह विचार युवा उत्सव की अन्तरकक्षा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ पद्मा शर्मा ने व्यक्त किए। आगे उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में एकता और भाईचारे की भावना को विकसित करने के लिए ये आयोजन जरूरी हैं।

समापन अवसर पर अध्यक्ष  की आसंदी से डॉ यू सी गुप्ता ने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व के चहुँमुखी विकास के लिए युवा उत्सव का आयोजन किया जाता है। जिससे युवा अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को पहचानें। ऐसे उत्सव कला और संस्कृति को बढ़ावा देते हैं । प्राचार्य प्रो महेंद्र कुमार ने कहा कि युवा उत्सव विद्यार्थियों में मेलजोल बढ़ाता है और भाईचारे के भावना विकसित करता है। साथ ही इसके द्वारा विद्यार्थियों में प्रतिभा का विकास होता है।

रांगोली प्रतियोगिता की संयोजक प्रो ममता रानी थीं इसमें प्रथम चंदा खटीक, द्वितीय आस्था झा तथा अम्रता गौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
स्किट प्रतियोगिता की संयोजक प्रो मंजुला शर्मा थीं  इसमें हारिस खान ग्रुप ने प्रथम, यश खरे ग्रुप ने द्वितीय तथा शिवानी राठौर ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एकल गायन पाश्चात्य प्रतियोगिता के संयोजक डॉ राकेश शाक्य थे इसमें शिवानी बोहत प्रथम, प्रांशुल शर्मा द्वितीय तथा प्रिया त्रिपाठी तृतीय स्थान पर रहे।
समूह गायन पाश्चात्य के संयोजक डॉ हरीश अम्ब थे इसमें प्रिया त्रिपाठी समूह प्रथम तथा शिवानी बोहत समूह द्वितीय स्थान पर रहे।
शास्त्रीय एकल वादन नॉन परकुशन प्रतियोगिता के संयोजक डॉ विकास रहे।इस प्रतियोगिता में प्रिया त्रिपाठी ने प्रथम तथा यश खरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन और आभार प्रदर्शन डॉ रामजीदास राठौर ने किया। कार्यक्रम में स्टाफ सहित बहुत संख्या में छात्र छात्राएँ उपस्थित थे

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!