Press "Enter" to skip to content

सुभाषपुरा पुलिस द्वारा जिलाबदर आरोपी को देशी कट्टे व जिंदा राउंड के साथ दबोचा | Shivpuri News

पुलिस द्वारा जिला बदर आरोपी को देशी कट्टा व जिंदा राउण्ड के साथ दबोचा

शिवपुरी। दिनांक 16.10.19 को थाना प्रभारी सुभाषपुरा उपनिरीक्षक अमित चतुर्वेदी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि  माननीय जिला दंडाधिकारी न्यायालय का एक जिला बदर आरोपी मेवात ढाबा के पास भानगढ़ में अवैध हथियार लिए कोई घटना घटित करने की नियत से घूम रहा है सूचना पर से थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर रवाना किया, पुलिस टीम द्वारा मेवात ढाबा के पीछे  भानगढ़ में एक व्यक्ति संदिग्ध खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर दबोचकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक 32 बोर का देशी कट्टा मय 2 जिंदा राउंड के मिला बाद आरोपी से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम बंटी उर्फ विक्रम  पुत्र  वीरेंद्र सिंह तोमर उम्र 32 साल  निवासी भानगढ़ का होना बताया, आरोपी के कब्जे से मिले देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड के जप्त कर अरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 एवं मध्य प्रदेश राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपी दिनांक 5-11-2018 से माननीय जिला दंडाधिकारी महोदय शिवपुरी के आदेश से जिला बदर किया गया था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!