
सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता
शिवपुरी। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 32वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह का आज सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया उद्घाटन किया गया तथा प्रतियोगिता प्रारंभ की विधिवत घोषणा विद्याभारती के अधिकारी द्वारा जैसे ही की गई, वैसे ही सारा प्रांगण शंख, झालर और आतिशबाजी की आवाजों से गुंजायमान हो गया ।
इस समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं विधायक शिवपुरी रही, अध्यक्षता श्री शिरोमणि जी दुबे प्रादेशिक अध्यक्ष सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मध्यभारत प्रान्त द्वारा की गई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्याभारती के पदाधिकारी श्री भागवत दास जी अस्तुरे , श्री ज्ञानसिंह कौरव विभाग समन्वयक शिवपुरी, श्री मनीष वाजपेयी प्रान्तीय खेल प्रमुख रहे ।
समारोह को सम्बोधित करते हुए श्रीमंत राजे ने बताया कि मैंने खेलों को हमेशा बढ़ावा दिया है अपने कार्यकाल में कई खेल नीतियों पर कार्य कर प्रदेश को खेल जगत में एक नई पहचान देने की कोशिश की है और हमेशा देती रहूंगी।
इसी क्रम में अपने प्रस्तावना भाषण में श्री कौरव ने कहा कि विद्याभारती भैया बहिनों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर कार्य करती है उनमें शारीरिक क्षमता विकसित हो इसलिए खेलों को भी प्राथमिकता दी गई है विद्याभारती के विद्यालयों में विद्यार्थी विद्यालय स्तर से खेलता हुआ राष्ट्रीय स्तर तक खेलता है खेलों की इस श्रखंला में इस वर्ष 32वें अखिल भारतीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सरस्वती विद्यापीठ आवासीय विद्यालय में हैंडबॉल, फील्ड आर्चरी एवं थाई बॉक्सिंग की प्रतियोगिता आयोजित की जा रहीं हैं जिसमें देश के नौ क्षेत्रों ( मध्यक्षेत्र, राजस्थान, उत्तर क्षेत्र, उत्तर-पश्चिम क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण क्षेत्र और दक्षिण मध्य क्षेत्र)के कुल 640 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं जो अपने खेलों के हुनर को प्रस्तुत करेंगे यह खेल समारोह 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा ।
इस खेल समारोह का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से किया गया , अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन शर्मा द्वारा किया गया साथ ही श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत प्राचार्य एवं प्रबंधक द्वारा किया गया ।
इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ी, कोच, मैनेजर, पत्रकार, नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे






Be First to Comment