Press "Enter" to skip to content

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के महत्व के बारे में सीआरपीएफ की बहादुरी का एक हिस्सा है। गौरतलव है कि आज से 60 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिये लद्दाख में ‘‘हाट स्प्रिंग‘‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चैकसी करने को कहा गया जब बल के 21 जवानों का गस्ती दल हाट स्प्रिंग में गस्त कर रहा था तभी चीनी फौज के एक बहुत बडे दस्ते ने इस गस्ती टुकडी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया, तब बल के मात्र 21 जवानों ने आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिये लडते हुये 10 सूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। हमारे बल के लिये व हम सब के लिये यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

आम जनता को पुलिस स्मृति दिवस के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान करने जिससे जनता में सेनिकों के प्रति सम्मान व समर्पण के भाव पनपें। जिससे सैनिकों का मनोबल ऊंचा रहे।

सम्पूर्ण भारत वर्ष में जिला पुलिस मुख्यालय एवं केन्द्रीय पुलिस बल के वाहिनी मुख्यालय के देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था , कानून व्यवस्था एवं अपराधो पर नियंत्रण के दौरान कर्तव्य की बलिवेदी पर कई पुलिस के सेनिक शहीद हुये हैं। जिनमें कुछ सैनिक मध्यप्रदेश से हैं, इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शहादत को नमन हेतु प्रत्येक वर्ष की तरह आज भी पुलिस लाइन शिवपुरी में शहीद जवानों की याद में स्मृति दिवस मनाया गया। देश की एकता, अखंडता, आन,बान और शान को बनाये रखने के लिए इन कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा अपने प्राणों की आहुति देकर उत्कृष्ट कर्तव्य परायणता का प्रदर्शन किया गया है ।

इस अवसर पर श्री राजेश राजेश सिंह चंदेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र सिंह कंवर, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, असिस्टेंस कमाण्डेण्ट 18 बटा. श्री प्रवीण कुमार परिहार , थाना प्रभारी अजाक निरी. एचएल प्रजापति, प्रभारी रेडियो निरी. एसएस श्रीवास्तव, प्रभारी पुलिस कण्ट्रोल रूम उनि. विजेन्द्र राजपूत सूबे. अरूण प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन व थानों से परेड हेतु आये पुलिस स्टाफ द्वारा शहीदों को सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!