Press "Enter" to skip to content

कोर्ट रोड पर 28 दुकानों के काटें चालान ,एसपी राजेश सिंह चंदेल ने किया शहर का पैदल भृमण | Shivpuri News

शिवपुरी। कोट रोड सहित कई सड़कों का एसपी शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने पैदल भ्रमण किया  एवं दुकानदारों के द्वारा जो अतिक्रमण दुकानों के बाहर सड़को पर किया गया था उसका निरीक्षण किया। इस कार्यवाही में  28 दुकानों के ऊपर चालानी कार्यवाही की गई है। एसपी राजेश सिंह चंदेल द्वारा सराफा बाजार ,न्यू लॉक ,जल मंदिर रोड, कोर्ट रोड ,लखेरा गली सहित कई सड़कों का निरीक्षण किया गया एवं एसपी शिवपुरी ने पटवाओ को जगह देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही दुकानदारों को समझाइस दी गई।

एसपी शिवपुरी के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर एवं यातायात प्रभारी ने 28 दुकानों के चालान काटें

जो कि निम्न प्रकार हैं-:

शिव कुमार जैन ,सिद्धार्थ इलेक्ट्रॉनिक ,नसीर बक्सा वाले, दीपक सोनी ,रामकृष्ण कपड़ा की दुकान ,मां इलेक्ट्रॉनिक्स ,मोहसिन इलेक्ट्रॉनिक्स ,सलीम भाई इलेक्ट्रॉनिक्स ,ललित इलेक्ट्रॉनिक्स ,सांघी इलेक्ट्रॉनिक्स ,जय कुमार लखेरा, गुप्ता बूट हाउस ,जैन इलेक्ट्रॉनिक्स ,सीके जैन ,जय दुर्गा स्टोर ,सुनील बूट हाउस ,कमल फैंसी स्टोर ,टुडे इंप्रेशन फैंसी ,गोपाल वस्त्रालय ,अमजद बूट हाउस ,बाय एंड टेक फैंसी, स्वास्तिक फैंसी ,खंडेलवाल हार्डवेयर, महेश दोनावाला, जैन सुपर बाजार इन सभी पर 500 रुपए की चालानी कार्यवाही की गईं हैं।

इसके अतिरिक्त पॉलीथिन रखने के लिए अग्रवाल हार्डवेयर स्टोर पर 2500 रुपये की चालानी कार्यवाही की गईं हैं।

कार्यवाही के दौरान एसपी राजेश सिंह चंदेल ,डिप्टी कलेक्टर मनोज गरवाल, एसआई राघवेंद्र यादव ,एसआई गीपेश शर्मा, टीआई कोतवाली बादाम सिंह यादव ,आरआई पूरन सिंह कुशवाह एवं समस्त यातायात टीम उपस्थित रही।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!