Press "Enter" to skip to content

तीन दिवसीय नि:शुल्क ध्यानोत्सव योग शिविर 3 नवम्बर से | Shivpuri News

हार्टफुलनेस संस्थान एवं श्री रामचन्द्र मिशन  द्वारा तनाव मुक्त ध्यान योग शिविर का आयोजन

शिवपुरी। अपना जीवन बदलिए हार्टफुलनेस ध्यान के साथ इसी उद्देश्य को लेकर आगामी 3 से 5 नवम्बर तक स्थानीय होटल पी.एस.रेसीडेंसी शिवपुरी में तीन दिवसीय नि:शुल्क ध्यान सत्र का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन हार्टफुलेन संस्थान एवं श्रीरामचन्द्र मिशन के संयुक्त तत्वाधान में होकर सह आयोजक शिवपुरी पुलिस एवं नगरपालिका शिवपुरी है।  जिसमें प्रवेश नि:शुल्क है। इस ध्यानोत्सव कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ 3 नवम्बर को सायं 5:30 बजे कार्यक्रम के मुख्य अतिथिद्वय द्वारा किया जाएगा। जिसमें 3 नवम्बर रविवार को रिलैक्सेशन और ध्यान होगा जबकि 4 नवम्बर को आंतरिक शुद्धिकरण और ध्यान कराया जाएगा एवं कार्यक्रम के अंतिम दिन 5 नवम्बर को प्रार्थना और ध्यान के साथ शिविर का समापन किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन सायं 5:30 बजे से 6:30 बजे तक जारी रहेगा।

हार्टफुलनेस संस्थान की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए संस्थान की जिला प्रभारी सुश्री जया शर्मा  ने बताया कि तीन दिवसीय नि:शुल्क ध्यान सत्र का मुख्य उद्देश्य  है कि जीवन में  बेहतर नींद व  तनाव मुक्ति हो , आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता में  वृद्धि हो , बेहतर स्मरण शक्ति एवं एकाग्रता व ईश्वरानुभूति व चेतना का विस्तार करना रहेगा। इस शिविर में प्रवेश शिविर प्रारंभ से 20 मिनिट पूर्व अपना स्थान ग्रहण करना होगा। यहां 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को ही प्रवेश मिलेगा जिसमें बौद्धिक विकास हेतु बच्चों द्वारा ब्राइटर माईण्ड एक्टिविटी की प्रस्तुति भी दी जाएगी ताकि योग को एक्टिविटी के माध्यम से भी समझा जाये। हार्टफुलनेस संस्थान हमेशा अपना जीवन बदलिए सिद्धांत को लेकर समय-समय पर ध्यान योग शिविर का आयोजन कर तनाव मुक्त जीवन की पहल करता है और इस बार यह आयोजन जिला मुख्यालय शिवपुरी के होटल पी एस में आगामी 3 से 5 नवम्बर तक आयोजित होने जा रहा है। शिविर में में अधिक से अधिक संख्या में आमजन से ध्यानोत्सव शिविर में पंजीयन कराकर भाग लेने की अपील आयोजक संस्था द्वारा की गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!