
*अतिक्रमण से पीड़ित के पास पहुंचकर सांसद ने अधिकारियों से की निष्पक्ष जांच के लिए चर्चा **
शिवपुरी। देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में निकाली जा रही गांधी पदयात्रा के क्रम में सांसद डॉ के पी यादव ने पिछोर विधानसभा के अंतर्गत ग्राम बामौर डामोर, पगरा ,पिछोर खनियाधाना में पदयात्रा और भौंती मे जनसभा की एवं आमजन व किसान के बीच पहुंचकर स्वच्छता वृक्षारोपण जल संरक्षण सिंगल यूज़ प्लास्टिक को रोकने आदि के संबंध में जानकारी देते हुए संकल्प दिलाया।
यात्रा के दौरान सांसद डॉ के पी यादव ने कहा कि गांधी जी के विचारों को साकार करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांधी संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि गांधी की सोच जन भागीदारी से कार्य करने की थी। तथा उन्हीं के विचारों को आगे बढ़ाते हुए नरेन्द्र मोदी ने अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाईं जो पहले कोई सरकार नहीं चला सकी। इन्हीं में स्वच्छता अभियान, पर्यावरण उत्थान,नशा मुक्ति शामिल हैं।इसके साथ ही सांसद डॉ के पी यादव ने
केंद्र सरकार द्वारा गेहूं और बाजरे के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार के इस फैसले से प्रदेश के अधिकतर किसानों को फायदा होगा और उनके लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल का यह फैसला दीवाली के तोहफे की तरह है।जबकि उन्होंने कहा कि खुद को किसानों का सबसे बड़ा शुभचिंतक बताकर सत्ता में आई कांग्रेस की प्रदेश सरकार अगर वास्तव में किसानों का भला चाहती है, तो उसे भी केंद्र सरकार की तरह किसानों के प्रति उदारता दिखाना चाहिए और गेहूं की फसल पर उतना ही बोनस देना चाहिए, जितना पूर्व की भाजपा सरकार किसानों को देती थी।
यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने कहा कि गांधी जी के सपनों के भारत को साकार करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन को भी अपने अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा और स्वच्छता पर्यावरण नशा मुक्ति एवं पर्यावरण बचाने के लिए हमें सार्थक कदम उठाने होंगे यह यात्रा इसी क्रम में देश के सभी संसदीय क्षेत्रों में निकाली जा रही है जिसमें सभी समाजों वर्गों आमजन का सहयोग मिल रहा है
इस बीच यात्रा के दौरान भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं के द्वारा रास्ते में पड़े कचरे, प्लास्टिक की वस्तुओं को एकत्रित कर कचरा वाहन में डाला गया। इस यात्रा के दौरान भाजपा पदाधिकारियों के साथ साथ आमजन क्षेत्रवासियों ने भी स्वच्छता का संदेश दिया
*पालीथिन,प्लास्टिक बंद कर थैला अपनाने का दिया संदेश: एवं स्वच्छता का दिलाया संकल्प एवं शिक्षको का किया सम्मान*
गांधी संकल्प यात्रा के दौरान नागरिकों को पालीथिन और प्लास्टिक के दुष्परिणाम बताते हुए कपड़े का थैला अपनाने का संदेश दिया गया।गांव में पौधा-रोपण , स्वच्छता संदेश के साथ गाय के संरक्षण और गोबर की खाद्य से खेती करने का संकल्प लोगों को दिलाया गया। एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान भी किया
*अतिक्रमण मुहिम से टूटे घरों पर पहुचकर सांसद ने अधिकारियो से की चर्चा*
सांसद डॉ के पी यादव एवं भाजपा के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार में भाजपा के कार्यकर्ताओ को चिन्हित कर अतिक्रमण के नाम पर उनके मकानों को तोड़ा जा रहा है बहा पहुंचकर उनके नुकसान का मुआयना किया और तत्काल अधिकारियों से चर्चा कर उनकी जांच कराने हेतु अधिकारियो से फोन पर चर्चा की।
इस पदयात्रा के अवसर पर यात्रा के संसदीय संयोजक श्री ओ एन शर्मा लोकसभा उपसमन्वयक श्री हरिबाबू राय जी , जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी जी, विधानसभा प्रभारी श्री प्रीतम सिंह लोधी जी, श्री जगराम यादव जी पिछोर मंडल अध्यक्ष श्री मनीष अग्रवाल श्री भानु जैन,श्री बनबारी लाल श्रीबास्तब श्री सुनील लोधी जी, ब्रजमोहन मुखिया, श्री रामकरण यादव, रणजीत रहौरा, श्री भरतलाल महते, श्री आरडी लोधी,श्री विहारी गुप्ता जी,श्री रामेंद्र गुप्ता जी, श्री रविन्द्र लोधी जी, श्री अनिल जी सांदोह, श्री अनिल जी कुकरेटा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Be First to Comment