Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी के अभिनव राष्ट्रपति भवन में आयोजित मीटिंग में शामिल हुए | Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी निवासी अभिनव सक्सेना (IIS) भारतीय सूचना सेवा अधिकारी ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद की उपस्थिति में आयोजित भारतीय सूचना सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों की मीटिंग में भाग लिया । इस अवसर पर राष्ट्रपति महोदय ने आई आई एस ऑफिसर्स की सेवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, जन धन योजना आदि को आम लोगों तक पहुंचाने में आई आई एस ऑफिसर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । भारत निर्वाचन आयोग के अंतर्गत निर्वाचन कार्यों में भी इन ऑफिसर्स ने अच्छा कार्य करते हुए मतदाताओं को जागरूक करके धरातल पर काम किया है और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाई है । राष्ट्रपति महोदय ने आगे कहा कि आई आई एस ऑफिसर्स में ही ये कौशल और क्षमता है, जिससे कि ये ऑफिसर्स  सरकार की योजनाओं और नीतियों को अंतिम छोर के आम जन तक सुगम्य, संबद्ध, सही और क्रियात्मक ढंग से पहुंचाकर इनका लाभ उठाने के लिए आम जन को प्रेरित करते हैं ।
राष्ट्रपति महोदय ने प्रशिक्षु आई आई एस ऑफिसर्स को भविष्य में आदर्श प्रतिमान स्थापित करने के लिए आने वाले समय में भरपूर प्रयास करने के लिए शुभकामनाएं भी दीं ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!