Press "Enter" to skip to content

एकता दिवस के अबसर पर शिवपुरी पुलिस ने निकाला एकता मार्च पास्ट | Shivpuri News

शिवपुरी पुलिस द्वारा एकता दिवस के अवसर पर निकाला एकता मार्च पास्ट

शिवपुरी। दिनांक 31.10.19 को पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा की भावना जागृत करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी में शपथ दिलवाई एवं शहर में एकता मार्च निकाला गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा एकता मार्च पास्ट को पुलिस परेड ग्राउण्ड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो शहर के मुख्य मार्गों एमएम चैराहा, अग्रसेन तिराहा, अस्पताल चैराहा, कोर्ट रोड़ होते हुए कलेक्ट्रट के सामने एवं एमएम चैराहा से होते हुए पुलिस परेड ग्राउण्ड पर समाप्त हुआ ।

एकता मार्च पास्ट में एसडीओपी शिवपुरी श्री शिव सिंह भदोरिया, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक बादाम सिंह यादव, टीआई सुनील खेमरिया, टीआई आलोक भदौरिया, थाना प्रभारी यातायात सूबेदार रणवीर सिंह यादव, सूबेदार प्रियंका घोष एवं जिला पुलिस बल,18 बटालियन के पुलिस अधिकारी  एवं कर्मचारी तथा शौर्य दल शामिल रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!