शिवपुरी। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में प्रातः 9:50 पर सामूहिक मध्य प्रदेश गान, राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का आयोजन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक डॉ रामजी दास राठौर ने बताया कि महाविद्यालय में प्रतिदिन राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का गायन किया जाता है । मध्यप्रदेश शासन ने पूर्व में ही आदेश जारी किया हुआ है कि हर माह की 1 तारीख को सामूहिक राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का आयोजन सभी शासकीय महाविद्यालयों में किया जाए। इसी क्रम में 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस होने के अवसर पर महाविद्यालय में मध्य प्रदेश गान, राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि विद्वान,एनसीसी एनएसएस एवं महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं एवं समस्त छात्र संगठनों के सदस्यों से अपील की है कि इस अवसर पर सभी अपनी उपस्थित सुनिश्चित करने की कष्ट करें।
हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस: डॉ रामजी दास | Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- सास की मौत के बाद बहु पर आया ससुर का दिल: बंद कमरे में बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, चंगुल से छूटकर मायके पहुंची महिला / Shivpuri News
- गिर्राज शर्मा बने अखिल भारतीय राजीव गांधी ज्योति यात्रा समिति के मध्यप्रदेश अध्यक्ष / Shivpuri News
- शिवपुरी में कायस्थ समाज की पहल: वृद्धा आश्रम को मिली ठंडी राहत / Shivpuri News
- चिरली में पटवारी पर रिश्वतखोरी के आरोप: नामांतरण के लिए मांगे हजारों रुपए, किसान जलभराव से भी परेशान / Shivpuri News
- FIR में 4 लाख… हकीकत में 30 लाख की चोरी! 10 महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी / Shivpuri News





Be First to Comment