Press "Enter" to skip to content

दंगा नियंत्रण करने शिवपुरी पुलिस द्वारा मौक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) लगातार जारी | Shivpuri News

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के निदेर्शन में आज दिनांक को पुलिस लाइन शिवपुरी मे जनरल परैड़ एवं दंगा नियंत्रण हेतु माॅक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) करबाई गई ।

आज पुलिस लाइन शिवपुरी मे पुलिस व्दारा जनरल परैड़ की कई एवं पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी के साथ दंगा को नियंत्रण करने के लिए अलग-अलग विधि का अभ्यास किया। पुलिस लाइन शिवपुरी में पुलिस कर्मियों ने दंगा नियंत्रण का मॉक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) किया गया। माॅक ड्रिल में पुलिस कर्मी दो गुटों में बट गए। एक गुट दंगा करने वाला और दूसरे तरफ पुलिस कर्मी थे। अधिकारियों के निर्देश पर मॉक ड्रिल शुरु हुआ। आंदोलन कर रहे दंगाई आक्रोशित होकर आगजनी और पुलिस कर्मियो पर हमला कर दिए। सूचना पर पुलिस विभाग के अलग-अलग टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दंगाईयों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने पुलिसकर्मियों को दौड़ा लिया। पुलिस ने पानी डाला इसके बाद भी वह नहीं हटे। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की अनुमति से लाठी चार्ज किया। इसके बाद आंसू गैस के गोले और अंत में अधिकारियों ने दंगाईयों के ऊपर नियंत्रण पाकर माहोल को शांत कराया गया। इस प्रकार माॅक ड्रिल (दंगा नियंत्रण हेतु अभ्यास) संपन्न  हुई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल एस डी ओ पी शिवपुरी शिवसिंह भदौरिया, रक्षित निरीक्षक भारत सिंह यादव, एवं सिटी के समस्त थानों के थाना प्रभारी व उनका वल मौजूद रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!