Press "Enter" to skip to content

विभिन्न अपराधों के अपराध स्थल पर मौजूद भौतिक साक्ष्यों के संकलन के सम्बन्ध में सेमीनार आयोजित | Shivpuri News

‘‘भौतिक साक्ष्य’’ अपराध की जान होते है- संयुक्त निदेशक न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला ग्वालियर एस0पी0 शर्मा*

शिवपुरी। पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन ग्वालियर श्री राजाबाबू सिंह के निर्देशन  एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03.11.19 को पुलिस कन्ट्रोल रूम शिवपुरी में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने अपने सारगर्भित उद्बोधन में घटनास्थल पर मिलने वाले भौतिक साक्ष्यों के बारे में बताया कि उनका संकलन, परीक्षण आदि यदि सही तरीके से किया जाये तो हमें विवेचना में सही दिशा मिलती है और हम अपराधी को सजा दिलवाने में कामयाब होते है।

सेमीनार के प्रथम सत्र में संयुक्त निदेशक न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला ग्वालियर श्री एस0पी0 शर्मा ने घटनास्थल पर मिलने वाले भौतिक साक्ष्यों के महत्व पर बारीकी से प्रत्येक साक्ष्य की विवेचना करते हुये शिवपुरी जिले से आये जिले सभी थानों के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को सारगर्भित जानकारी दी। इस कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आरएफएसएल ग्वालियर डाॅ0 विनोद ढींगरा ने अपने उद्बोधन में समाज में घट रहे नये-नये अपराधों तरीकों एवं उन अपराधों को कैसे पकडा जाये के बारे में विवेचना अधिकारियों को विस्तृत रूप से बताया एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी आरएफएसएल ग्वालियर श्री एम0के0 धुधारिया ने भौतिक साक्ष्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शिवपुरी जिले के सीन आॅफ क्राइम (मोबाइल) यूनिट प्रभारी डाॅ0 एच0एस0 बराहदिया द्वारा किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश सिंह चंदेल, एसडीओपी शिवपुरी श्री शिवसिंह भदौरिया, एसडीओपी कोलारस श्री अमरनाथ वर्मा, सीन आॅफ क्राइम (मोबाइल) यूनिट प्रभारी जिला वैज्ञानिक अधिकारी डाॅ0 एच0एस0 बराहदिया, रक्षित निरीक्षक श्री भारत सिंह यादव एवं सभी थाना प्रभारी एवं शिवपुरी जिले के सभी थानों से आये करीब 70 विवेचकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!