
शिवपुरी। तिरुपती बालाजी से दर्शन कर लौटने पर पोहरी के समस्त कांग्रेसजनों ने श्री राजेन्द्र पिपलोदा जी के निवास पर पहुँचकर माल्यार्पण कर उनका पुष्पहारों से स्वागत किया। इस अवसर पर श्री पिपलोदा ने तिरुपती यात्रा के अपने अनुभव साझा किए। उनका माल्यार्पण कर स्वागत करने वालों में विधायक श्री सुरेश राठखेड़ा, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधी श्री केशव सिंह तोमर, बैराड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामपाल सिंह रावत, डॉ रामदुलारे यादव, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बैराड़, लालाजी बरखेड़ा, श्री विजय सिंह यादव, श्री अमर सिंह यादव लोखरी, श्री मोहन सिंह यादव, श्री नीरज सिंह तोमर गुरिच्छा, श्री उपेन्द्र सिंह अन्नू तोमर, श्री धर्मेंद्र भारद्वाज डेडरी, श्री नंदकिशोर रजक, श्री जगदीश धाकड़ अगरा, आविद अली आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।






Be First to Comment