
शिवपुरी। 1 जनवरी 2004 से नियुक्त सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बंद करके न्यू पेंशन स्कीम लागू की गई थी न्यू पेंशन स्कीम शेयर मार्केट आधारित है कर्मचारियों के हित में कुछ भी नहीं है अतः पुरानी पेंशन की बहाली हेतु चलाए जा रहे संघर्ष को एक मजबूत समाधान हेतु *एन एम ओ पी एस के आवाहन पर 09 नवंबर 2019 (शनिवार) से शहीदी पार्क आईटीओ के पास नई दिल्ली में “पेंशन सत्याग्रह”* का आयो जन किया जा रहा है जिला प्रवक्ता मनोज शर्मा सुरवाया और जिला अध्यक्ष जनक सिंह रावत द्वारा बताया गया कि दिल्ली के शहीदी पार्क में 9 नवंबर से अनिश्चितकालीन पेंशन सत्याग्रह मैं सम्मिलित होने के लिए पुरानी पेंशन बहाली संघ एनएमओपीएस शिवपुरी का दल आज शाम 9:00 बजे बस स्टैंड शिवपुरी से प्रस्थान करेगा 1 सैकड़ा से अधिक साथी दिल्ली में जाकर पेंशन सत्याग्रह आंदोलन में अपनी सहभागिता करेंगे जिसमें 14 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 45 लाख से अधिक राज्यों के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन बहाली हेतु केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा आंदोलन में केंद्र और राज्य सरकार के लाखों कर्मचारी अपने हक और अधिकार के लिए सत्याग्रह में सम्मिलित होने आ रहे हैं इस बहु अपेक्षित *पेंशन सत्याग्रह* का हिस्सा बनें और अपना तथा अपने परिवार के अनिश्चित भविष्य को सुनिश्चित करें। सभी मिलकर न्यू पेंशन स्कीम को जड़ से उखाड़ फ़ेंके और अपने अधिकार को प्राप्त करने में अपना सहयोग प्रदान करें। पेंशन सत्याग्रह मैं जिला अध्यक्ष जनक सिंह रावत मध्य प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मनमोहन जाटव जिला कार्यकारी अध्यक्ष जय कुमार शर्मा नंद किशोर पांडे मनोज शर्मा वीरेंद्र रावत मनोज बाथम सुल्तान आदिवासी विनय सिंह रावत दीपक माझी प्रीतम सुखदेव संतोष आर्य गिरिराज शर्मा बिना गोलियां प्रतिभा सिंह केपी जैन संदीप कुलश्रेष्ठ अनिकेत सहित सैकड़ों साथी शामिल होंगे आंदोलन को सफल बनाने के लिए और अधिक से अधिक साथियों को दिल्ली जाने के लिए अपील की है






Be First to Comment