Press "Enter" to skip to content

एनएसयूआई द्वारा नोटबन्दी के विरोध में आज का दिन काला दिन के रूप में मनाया गया | Shivpuri News

शिवपुरी। आज मध्य प्रदेश एनएसयूआई द्वारा समूचे मध्यप्रदेश में आज के दिन हुई नोटबंदी के विरोध में काला दिन एवं हिटलर शाही फरमान के रूप मैं एनएसयूआई जिला शिवपुरी पुनीत शर्मा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर मनाया गया जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री बैजनाथ सिंह यादव पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर एवं एपीएस चौहान जी एवं समस्त एनएसयूआई कार्यकर्ता  उपस्थित हो कर आज के दिन को काली दिवस के रूप में मनाया एनएसयूआई जिला अध्यक्ष पुनीत शर्मा मैं अपने वक्तव्य में व्यक्त करते हुए बताया कि आज दिनांक तक केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा 2016 में की गई नोटबंदी का एक भी फायदा जनता के बीच में नहीं रखा गया है अपितु उस फरमान के चलते 100 120 से अधिक लोगों ने अपनी जान गवाई एवं भाजपा की सरकार द्वारा काले धन की बात को रख कर जो नोटबंदी की गई उसका कोई भी लाभ भारत की जनता को नहीं मिला और नोटबंदी के समय देश में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और गरीब एवं मजदूर  करने वाले लोग बैंकों की लाइन में लगकर पैसे बदलने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए और एक भी अमीर व्यक्ति लाइन में लगकर अपने पैसे बदलते हुए नहीं दिखा जो उन्होंने अपना एजेंडा बनाया था भाजपा की सरकार के फैसले के चलते करोड़ों हजार रुपे नोटों को बदलने के चलते खर्च कर दिए गए जिससे कि देश की अर्थव्यवस्था को पतीला लगने का काम हुआ और जो नए नोट आए हैं उनको भाजपा के द्वारा अधिक गुणवत्ता एवं सिक्योरिटी के हिसाब से सफल बताने का काम भाजपा सरकार करती रही परंतु जिस प्रकार से समाचार पत्रों पर नकली नोटों का चलन पुराने नोटों की अपेक्षा अधिक बढ़ गया है जोकि पत्रिका एवं समाचारों के माध्यम बताया गया है जो भारत देश लोगों को पता है और जहां नोटों में चिप लगाने की बात की जा रही थी वहां 2000 के नोट चलन से दूर किए जाने की संभावना दिख रही है जो उस नोटबंदी की विफलता को दर्शाने का एक माध्यम है नोटबंदी भारत की आजादी के इतिहास में एक कड़ा निंदनीय फैसला है जिसके चलते भारत की अर्थव्यवस्था नौजवानों का रोजगार जैसे मुद्दे आज दिनांक तक बिगड़ा हुआ है कई सारे युवा बेरोजगार हो गए हैं और भारत की अर्थव्यवस्था पूर्ण रूप से डगमगा गई है जिसका एनएसयूआई जिला शिवपुरी द्वारा कांग्रेस कार्यालय पर काली दिवस के रूप में मनाया जा रहा है एनएसयूआई द्वारा नोटबंदी के कुछ स्लोगन ओं के माध्यम से नोटबंदी का विरोध दर्ज कराया जिससे नोटबंदी की विफलता स्पष्ट होती है।

इस कार्यक्रम के दौरान मोहित व्यास, सुमित राठौर, अजय यादव, हल्के रावत, अनूप राव, शिव, अजीत यादव, संतोष यादव, मुकेश रजक आदि कई सारे एनएसयूआई कार्यकर्ता कार्यालय पर उपस्थित होकर यह काला दिन के रूप में मनाया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!